BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

Advertisment

: तिल्दा शहर और ग्रामीण भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को किया याद

Admin

Tue, Feb 14, 2023
रमेश बत्रा तिल्दा नेवरा | जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि भाजपा कार्यालय नेवरा में भाजपाइयों ने अपने प्रेरणा स्रोत उपाध्याय जी को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किए तत्पश्चात तिल्दा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर स्थापित मूर्ति पर भी सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया साथ ही तिल्दा मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय जी के जयंती पर उन्हें याद किया भाजपा तिल्दा शहर के मंडल अध्यक्ष ईश्वर यदु और महामंत्री सौरभ जैन ने बताया कि उपाध्याय जी जनसंघ के स्थापना करने वाले नेता रहे और हम सबको उन्हीं की प्रेरणा से आगे संगठन की सेवा करने की भाव आनी चाहिए वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा नेता रायपुर जिला ग्रामीण के महामंत्री अनिल अग्रवाल ने उपाध्याय जी  को  याद करते हुए उनके जीवनी पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ! अग्रवाल ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितम्बर 1916 को हुआ एवं 11 फरवरी 1968 को उनकी पुण्यतिथि है वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए वे एक महान देशभक्त के साथ साथ एक महान राजनीतिज्ञ भी रहे आज उनकी सोच को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेकर के आगे बढ़ रहे हैं कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम पंजवानी जिला कोषाध्यक्ष , राजेश सेतपाल जिला संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, विकास सुखवानी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा, भागबली साहू मंडल अध्यक्ष ग्रामीण, मनोज निषाद पार्षद एवं शहर महामंत्री, नरेंद्र शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश निषाद पार्षद, चन्द्राकला वर्मा, खुमान वर्मा,दीपक चौथवाणी,  प्रियाक सोनी, सागर पंजवानी,  विनोद नेताम ,,राजू कुरैशी ,चरण जांगड़े , देव अग्रवाल, शैलेन्द्र बल्ली, शुभम पांडे, आदित्य तिवारी, जितेंद्र राजपूत, राकेश साहू, आदि उपस्थित रहे |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें