: अनवर को मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत
Tue, Jul 25, 2023
बिलासपुर
शराब घोटाले मामले में पिछले दो महीनों से सलाखों के पीछे बंद अनवर ढेबर के लिए सोमवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से अच्छी खबर निकलकर आई। न्यायालय ने उन्हें मेडिकल ग्राउंड के आधार पर जमानत दिए जाने का आदेश जारी किया है। उन्हें किडनी और गॉलब्लैडर स्टोन की दिक्कत थी। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की माननीय न्यायाधीय दीपक तिवारी की अदालत ने सोमवार को अनवर ढेबर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें तीन हफ्ते की अंतरित जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए।हाईकोर्ट अधिवक्ता मतीन सिद्धिकी और पुनीत बाली ने बताया कि अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत मिल गई है। आॅर्डर शीट में तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत की बात कही गई है। यानी तीन हफ्ते के बाद किसी भी दिन सुनवाई की तिथि घोषित होगी। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद बेल बाउंड फर्निश का प्रोसेस होगा। इसका अर्थ है कि हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी वकील निचली अदालत में जमा करेंगे और इसके बाद अनवर ढेबर को अगली सुनवाई तक जेल में नहीं रहना पड़ेगा। तीन हफ्ते बाद ईडी अपना जवाब पेश करेगी इसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
: जीवन को सुखद बनाने के लिए माइण्ड को सेट करना जरूरी :शक्तिराज सिंह
Tue, Jul 25, 2023
रायपुर
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा इण्डोर स्टेडियम में जीवन प्रबन्धन कला पर आधारित तीन दिवसीय शिविर में बोलते हुए ब्रह्माकुमार शक्तिराज भाई ने कहा कि जीवन को खुशहाल बनाने के लिए माइण्ड का सेट होना जरूरी है। माइण्ड को सेट नहीं करेंगे तो पूरा जीवन अपसेट हो सकता है।इन्टरनेशनल माइण्ड व मेमोरी मैनेजमेन्ट ट्रेनर ब्रह्माकुमार शक्तिराज सिंह ने बताया कि जीवन में खुशियाँ पाना चाहते हैं तो हमें वर्तमान में जीना सीखना होगा। न तो बीती बातों का चिन्तन करें और न ही भविष्य की चिन्ता करें। अभी जो हमारे पास है उसका आनन्द लें। कई लोग निनान्बे के फेर में ही सारा जीवन गुजार देते हैं। उनको अपने पास निनान्बे होने की खुशी नहीं रहती लेकिन एक कम क्यों है? इसी बात की चिन्ता करते रहते हैं। हमारे पास जो है उसमें खुश रहना सीखो। भूतकाल सपना है, भविष्य काल कल्पना है किन्तु वर्तमान तो अपना है। इसलिए वर्तमान में हर छोटी सी छोटी चीज में खुशियाँ ढूँढने का प्रयास करें। जिन्दगी को खुशी-खुशी से जिएं।ब्रह्माकुमार शक्तिराज ने कहा कि तनाव से बचने के लिए मन में पैदा होने वाले विचारों की संख्या (क्वांटिटी) को कम करना है और उसकी गुणवत्ता (क्वालिटी) को बढ़ाना है। इस देश में माइण्ड को सेट करने का तरीका सिखलाने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान के अलावा दूसरा कोई कालेज नहीं है। उन्होंने बतलाया कि माइण्ड को सेट करने के लिए राजयोग मेडिटेशन सबसे अच्छा तरीका है। जैसे मोबाईल की बैटरी को रोज चार्ज करते हैं, उसी प्रकार माइण्ड को भी रोज चार्ज करने की जरूरत है। रात को जब हम सोते हैं तो सिर्फ शरीर को आराम मिलता है किन्तु मेडिटेशन करने से आत्मा को शान्ति की अनुभूति होती है।ब्रह्माकुमार शक्तिराज ने बताया कि ताली बजाना अच्छा एक्सरसाईज है। ताली बजाओ रोग भगाओ। चिकित्सकों का कहना है कि ताली बजाने से हार्ट अटैक का खतरा बीस प्रतिशत कम हो जाता है। हमारे विचारों का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जो हम सोचते हैं वही हमें बदले में वापिस मिलता है इसलिए सदैव सभी के लिए शुभ सोचो। उन्होंने कहा कि निगेटिव एनर्जी को खत्म करने का अच्छा तरीका है कि हम मुस्कुराना सीखें। मुस्कुराने से हम अस्सी प्रतिशत से अधिक बीमारियों से बच जाते हैं। इससे हमारे अन्दर की नकारात्मकता तो खत्म होती ही है साथ ही वायुमण्डल में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। एक बच्चा सारे दिन में तीन सौ से अधिक बार मुस्कुराता है। उसी प्रकार आप भी पद और पोजीशन भूलकर बच्चा बन जाइए तो तनावमुक्त हो जाएंगे।
: संयुक्त किसान सभा के द्वारा अनूपपुर में संभागीय बैठक संपन्न
Tue, Jul 25, 2023
अनूपपुर
अनूपपुर संयुक्त किसान सभा के द्वारा दिनांक 23 जुलाई को अनूपपुर में संभागीय बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता राजन राठौर ने की उक्त आशय की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय अध्यक्ष जनक राठौर ने बताया की संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जिन मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया गया केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य व अन्य मुद्दों पर लिखित आश्वासन देने के बाद भी किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया इसीलिए संयुक्त किसान मोर्चा देशव्यापी आंदोलन किसानों की मांगों को लेकर करने जा रही है इसी क्रम में शहडोल संभाग के विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक अनूपपुर में आयोजित की गई बैठक में राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर लिए गए निर्णय की रिपोर्ट मध्य प्रदेश किसान किसान सभा के रामनारायण कुरारिया ने रखा मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रांतीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अखिल भारतीय किसान सभा संजय सिंह, मोहन राठौर, जगदीश राठौर व अनूपपुर विकास मंच के बासुदेव चटर्जी मध्य प्रदेश किसान सभा के भगवानदास राठौर, रमेश सिंह ग्राम ग्राम तारागढ़ के युवा नेता विवेक कुमार यादव सर्वोदय मंडल के शहडोल संभाग के अध्यक्ष भूपेश भूषण शिवाकांत त्रिपाठी अनंत जौहरी रामू यादव राकेश यादव नर्मदा बचाओ आंदोलन के साथी महेश शर्मा सहित सुदामा राठौर सहित अन्य साथी उपस्थित थे बैठक में बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 26 जुलाई को मणिपुर के अंदर दंगाइयों द्वारा सरेआम महिलाओं के आबरू से खिलवाड़ करने की घटना के विरोध में मुख्यमंत्री को हटाने व राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर धरना दिया जाएगा साथ ही बनारस के अंदर सर्वोदय से जुड़े गांधीवादी कार्यकर्ताओं के ऊपर सरकार द्वारा किए जा रहे हमले व उनके गिरफ्तारी के विरोध व लोकतंत्र को बचाने संविधान की रक्षा के लिए आयोजित कार्यक्रम में आम जनता से भाग लेने की अपील की गई।