BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: अनवर को मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत

Admin

Tue, Jul 25, 2023
बिलासपुर शराब घोटाले मामले में पिछले दो महीनों से सलाखों के पीछे बंद अनवर ढेबर के लिए सोमवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से अच्छी खबर निकलकर आई। न्यायालय ने उन्हें मेडिकल ग्राउंड के आधार पर जमानत दिए जाने का आदेश जारी किया है। उन्हें किडनी और गॉलब्लैडर स्टोन की दिक्कत थी। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की माननीय न्यायाधीय दीपक तिवारी की अदालत ने सोमवार को अनवर ढेबर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें तीन हफ्ते की अंतरित जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए। हाईकोर्ट अधिवक्ता मतीन सिद्धिकी और पुनीत बाली ने बताया कि अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत मिल गई है। आॅर्डर शीट में तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत की बात कही गई है। यानी तीन हफ्ते के बाद किसी भी दिन सुनवाई की तिथि घोषित होगी। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद बेल बाउंड फर्निश का प्रोसेस होगा। इसका अर्थ है कि हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी वकील निचली अदालत में जमा करेंगे और इसके बाद अनवर ढेबर को अगली सुनवाई तक जेल में नहीं रहना पड़ेगा। तीन हफ्ते बाद ईडी अपना जवाब पेश करेगी इसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें