: सीतापुर खेल महोत्सव : सरगुजा अंचल की मिट्टी से भी कोई बने नीरज चोपड़ा : कुंदन
Fri, Sep 22, 2023
अंबिकापुर
खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के लिए सीतापुर खेल महोत्सव 2023 का आगाज हो गया हैं। इस स्पर्धा को लेकर खिलाड़ियों के अलावा स्थानीय लोगों में भी उत्साह दिख रहा हैं। आयोजन समिति और अतिथियों की सक्रियता ने स्पर्धा में जोश भर दिया हैं। गुरुवार को खेल महोत्सव की विधि विधान से पूजा पाठ और छग महतारी के गीत के साथ शुरूआत की गई.कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार व एआईसीसी सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक और सीतापुर खेल महोत्सव के अध्यक्ष श्री आदित्य भगत मौजूद रहे।सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि सीतापुर खेल महोत्सव के प्रणेता मार्गदर्शक आदित्य भगत ने खेल महोत्सव का शुभारंभ कर खिलाड़ियों के लिए नेक पहल की है, ये महोत्सव एक मिनी ओलम्पिक के समान ही हैं, जिसमे गांव के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का एक मौका मिल रहा हैं, सरगुजा में काफी टैलेंट हैं, मैं चाहता हूं कि सरगुजा के खिलाड़ी देश-विदेश में अपने खेल का टैलेंट दिखाए।
कलेक्टर श्री कुमार ने नीरज चोपड़ा का उदाहरण देते हुए कहा कि -आप ही की तरह वो भी हरियाणा के एक छोटे से गाँव से हैं जो भाला फेक में भारत देश के लिए गोल्ड मेडल लाये हैं, मैं चाहता हूं सरगुजा की मिट्टी से भी कोई खिलाड़ी नीरज चोपड़ा बने और देश के लिए गोल्ड मेडल लाये।आदित्य भगत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि - सबसे पहले मैं कलेक्टर साहब का स्वागत और आभार प्रकट करता हूं कि वो खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए हम सब के बीच मौजूद हुए। सीतापुर खेल महोत्सव की शुरूआत एक दूसरे को जोडने के लिए है, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए यह आयोजन हो रहा है। गाँव के खिलाड़ियों के लिए यह एक मौका है कि वह अपनी प्रतिभा दिखाकर छत्तीसगढ़ व सरगुजा का नाम रोशन करे, और देश-विदेश स्तर पर खेलें। आप सभी खिलाड़ियों का उत्साह बता रहा हैं कि आप खेल के प्रति कितने भावुक हैं, यही उत्साह हम सब के चेहरे की मुस्कान हैं, आप सभी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े यही मेरी कामना हैं।
कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत रायपुर दौरे में रहने की वजह से कार्यक्रम में शामिल नही हो पाए, उन्होंने फोन करके सभी खिलाडि?ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
: एसबीआई की मेन ब्रांच में अलसुबह लगी भीषण आग
Fri, Sep 22, 2023
भिलाई नगर।
बीएसपी टाउनशिप के सेक्टर-1 में स्थित एसबीआई के मेन ब्रांच में शुक्रवार की अलसुबह आग लग गई। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।भिलाई के सेक्टर-1 स्थित स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की मेन ब्रांच में अलसुबह शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लगी। बताया जा रहा है कि बैंक के फस्ट फ्लोर पर स्थित कम्प्यूटर रूम में सबसे पहले आग लगी और फैलने लगी। सूचना मिलते ही भिलाई इस्पात संयंत्र की तीन गाडिय़ां आग पर काबू पाने की कोशिश में सुबह से लगी रहीं। टीम में 20 से अधिक दमकल कर्मी और बैंक के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
: टायर फटने से बस टकराई डिवाइडर से, यात्री सुरक्षित
Fri, Sep 22, 2023
जगदलपुर
शुक्रवार की सुबह जगदलपुर से बैलाडीला यात्रियों को लेकर निकली बस डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से पहले अशोक लीलैंड के सामने टायर फटने के कारण डिवाइडर में जा टकराई। इस हादसे में यात्री बाल-बाल बचे। यात्रियों को दूसरे बस की मदद से भेजा गया, वहीं बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।बताया जा है कि कांकेर रोडवेज की बस जगदलपुर से बैलाडीला यात्रियों को लेकर निकली हुई थी। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे जैसे ही बस मेडिकल कॉलेज डिमरापाल से कुछ दूरी पहले अशोक लीलैंड के पास पहुंची, तभी यात्री बस के सामने का टायर फटने से चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के बीचों बीच डिवाइडर में जा टकराई। इस हादसे में बस में बैठे यात्रियों को किसी भी तरह से कोई चोट नहीं आई, साथ ही चालक व परिचालक भी सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरे बस की मदद से बैलाडीला रवाना किया गया। घटना की जानकारी लगते ही परपा पुलिस मौके पर पहुंच सडक पर जाम लगने से बचाया गया, वहीं बस को क्रेन की मदद से हटाने के बाद रोड को क्लियर किया गया।ज्ञात हो कि गुरुवार को भी रायपुर से जगदलपुर आ रही एक यात्री बस बालेंगा के पास ट्रक को ओवरटेक करने के साथ ही रफ्तार पूर्वक चलाने के कारण सड़क के बीचों बीच पलट गई थी। इस घटना में भी बस में सवार 25 यात्रियों को किसी भी प्रकार से कोई हानि नहीं पहुंची थी।