BREAKING NEWS

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

Advertisment

: टायर फटने से बस टकराई डिवाइडर से, यात्री सुरक्षित

Admin

Fri, Sep 22, 2023
जगदलपुर शुक्रवार की सुबह जगदलपुर से बैलाडीला यात्रियों को लेकर निकली बस डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से पहले अशोक लीलैंड के सामने टायर फटने के कारण डिवाइडर में जा टकराई। इस हादसे में यात्री बाल-बाल बचे। यात्रियों को दूसरे बस की मदद से भेजा गया, वहीं बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। बताया जा है कि कांकेर रोडवेज की बस जगदलपुर से बैलाडीला यात्रियों को लेकर निकली हुई थी। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे जैसे ही बस मेडिकल कॉलेज डिमरापाल से कुछ दूरी पहले अशोक लीलैंड के पास पहुंची, तभी यात्री बस के सामने का टायर फटने से चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के बीचों बीच डिवाइडर में जा टकराई। इस हादसे में बस में बैठे यात्रियों को किसी भी तरह से कोई चोट नहीं आई, साथ ही चालक व परिचालक भी सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरे बस की मदद से बैलाडीला रवाना किया गया। घटना की जानकारी लगते ही परपा पुलिस मौके पर पहुंच सडक पर जाम लगने से बचाया गया, वहीं बस को क्रेन की मदद से हटाने के बाद रोड को क्लियर किया गया। ज्ञात हो कि गुरुवार को भी रायपुर से जगदलपुर आ रही एक यात्री बस बालेंगा के पास ट्रक को ओवरटेक करने के साथ ही रफ्तार पूर्वक चलाने के कारण सड़क के बीचों बीच पलट गई थी। इस घटना में भी बस में सवार 25 यात्रियों को किसी भी प्रकार से कोई हानि नहीं पहुंची थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें