: सूर्यांश मिश्रा का स्क्वैश अंडर 14 में चयन
Sat, Sep 23, 2023
रायपुर
सूर्यांश मिश्रा का स्कूली स्क्वैश अंडर 14 टीम में चयन हुआ है। 20 से 23 अक्टूबर तक रायपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए बूढ़ापारा स्थित स्क्वैश हॉल में रायपुर संभाग की स्क्वैश अंडर 14 अंडर 17 और अंडर 19 की टीम का चयन किया गया जिसमें होलीक्रॉस स्कूल बैरन बाजार रायपुर के कक्षा 6 के छात्र सूर्यांश मिश्रा का चयन अंडर 14 स्क्वैश टीम में हुआ है। सूर्यांश पढ़ाई में भी मेधावी छात्र है। सूर्यांश समाजसेवी व अनुराग मोमेंटो हाउस के संचालक अनुराग मिश्रा के पुत्र है।
: राधारानी के पुण्य चरण दर्शन आज
Sat, Sep 23, 2023
रायपुर
अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा एक दिवसीय श्री राधाष्टमी महामहोत्सव का आयोजन शनिवार को श्रीश्रीराधा रास बिहारी मंदिर अलोपी नगर टाटीबंध में किया गया है, जिसका शुभारंभ प्रात: 4:30 बजे मंगल आरती से होगा।इस्कॉन की ओर से लाइफ मेंबर प्रवीण जैन ने बताया की राधाष्टमी का उल्लासपूर्ण आयोजन पूरे विश्व में मौजूद समस्त इस्कॉन मंदिरों में एक साथ होता है एवं इस दिन का राधा-कृष्ण भक्तों को पूरे वर्ष भर इंतजार रहता है। चूंकि श्रीराधारानी के पुण्य चरण दर्शन केवल राधाष्टमी के दिन ही होते हैं। इस्कॉन प्रमुख सिद्धार्थ स्वामी के मार्गदर्शन में इस भक्तिमय एवं भव्य आयोजन की समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। जिसमें प्रमुख रूप से सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक राधारानी के चरण दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।इस्कॉन मंदिर में अन्य कार्यक्रमों के अंतर्गत सुबह 5 बजे तुलसी पूजा, 8:30 बजे श्रृंगार दर्शन एवं तत्पश्चात गुरु पूजा, 9 बजे से राधारानी गुणगान, 11:30 बजे महाभिषेक, छप्पन भोग अर्पण और राजभोग आरती 12.30 बजे से समूह प्रसादम कर आयोजन किया गया है।
: पूर्व आईपीएस अफसर विजय रमन नहीं रहे
Sat, Sep 23, 2023
रायपुर
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में काम कर चुके चर्चित आईपीएस अफसर विजय रमन का शुक्रवार को पुणे में निधन हो गया, वे वहीं पर बसे हुए थे। विजय रमन रायपुर में एसपी रह चुके हैंविजय रमन 1975 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस थे। वह एक समय इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के खतरे को देखते हुए राजीव गांधी की सुरक्षा में उन्हे तैनात किया गया था. वह कश्मीर में भी कुछ बड़े एनकाउंटर के मुखिया रहे। बीएसएफ -सीआरपीएफ में भी उन्होंने काम किया। उनकी आखिरी पोस्टिंग सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी की थी। उन्हें तीन बार राष्ट्रपति पदक मिला था।