: कांग्रेस में 65 सीटों पर सिंगल नाम तय
Tue, Oct 3, 2023
रायपुर
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने विधानसभा चुनाव के लिए 65 सीटों पर सिंगल नाम तय कर दिए हैं। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की मैराथन बैठक में नामों पर मंथन किया गया। बैठक में 90 सीटों में से 65 पर सिंगल नाम तय हो गए हैं। अन्य एक से अधिक नाम वाली 25 सीटों को लेकर रायशुमारी जारी है।
जिन सीटों पर नाम तय हो चुका है, उसकी सूची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक स्क्रीनिंग कमेटी के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की अनुमति के बाद नामों पर मुहर लगेगी। नवरात्रि में कांग्रेस की पहली सूची जारी होगी। एक से अधिक नाम वाली सीटों पर कोर ग्रुप की बैठक में भी निर्णय लिया जाएगा।
25 सीटों पर अनिर्णय की स्थिति बनी हुई है। यहां एक से ज्यादा दावेदारों के नाम सामने रखे गए। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने भी अपनी एक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसका मिलान स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रस्तुत नामों के साथ हुआ। 25 सीटों में कुछ ऐसी हाईप्रोफाइल सीटें भी हैं, जहां वर्तमान में कई नेताओं की टिकट खतरे में दिखाई पड़ रही है।
: टिकट इनकी पक्की तो कटी किसकी..
Tue, Oct 3, 2023
रायपुर
बस कभी भी किसी भी पल सूची हो जायेगी जारी। छत्तीसगढ़ भाजपा ने 50 प्रत्याशियों की सूची तय कर ली है। इसमें कई तरह के प्रयोग भी किए गए हैं। नए चेहरों को शामिल किया गया है वहीं पुरानों पर भी भरोसा जताया गया है। राजनांदगांव से डा. रमन सिंह, लोरमी से अरुण साव, धरसीवां से अनुज शर्मा और बसना से संपत अग्रवाल का नाम सामने आ रहा है।
उत्कल ब्राम्हण नेता पुरंदर मिश्रा को यदि बसना से नहीं तो रायपुर उत्तर से भी उतारे जाने की खबर है। ओ पी चौधरी,विजय शर्मा को भी टिकट मिल रही है। केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह के साथ दो अन्य सांसद भी जिनमें अरूण साव व गोमती साय का नाम गिनाया जा रहा है। देवजी पटेल को कहां समायोजित करें यह भी दिक्कत आ रही है। दिल्ली में हुई भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद खबर पर खबर आ रही है लेकिन दो टूक ये कि किसी ने भी इन नामोंं की अधिकृत पुष्टि नहीं की है।
इन सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय--
नारायणपुर-केदार कश्यप
बिल्हा-धरमलाल कौशिक
बिलासपुर-अमर अग्रवाल
मस्तूरी-कृष्णमूर्ति बांधी
तखतपुर -धर्मजीत सिंह
धरसींवा -अनुज शर्मा / देवीजी भाई पटेल
बसना-संपत अग्रवाल / पुरंदर मिश्रा
राजनांदगांव-डॉ. रमन सिंह
कुरूद-अजय चंद्राकर
रायपुर दक्षिण -बृजमोहन अग्रवाल
आरंग-खुशवंत साहेब
रायपुर पश्चिम-राजेश मूणत/ मीनल चौबे
रायपुर ग्रामीण-मोतीलाल साहू / ओमप्रकाश देवांगन
भिलाई नगर-प्रेम प्रकाश पांडेय
लोरमी -अरुण साव
रामपुर-ननकी राम कंवर
: मेजर ध्यानचंद कप ऑल इंडिया वूमेन हॉकी टूनार्मेंट में राज्य खेल अकादमी बहतरई बिलासपुर की टीम ने जीता फाइनल
Tue, Oct 3, 2023
रायपुर
मेजर ध्यानचंद कप ऑल इंडिया वूमेन हॉकी टूनार्मेंट 2023 में छत्तीसगढ़ की टीम स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल अकादमी छत्तीसगढ़ (आवासीय एक्सीलेंस सेंटर) बहतरई बिलासपुर ने आज एक रोमांचक मुकाबले में साई मुंबई को 4 के मुकाबले 5 गोल से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत लिया। अमरावती तेलंगाना में आयोजित इस टूनार्मेंट में छत्तीसगढ़ की टीम शुरूआत से ही बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल में पहुंची थी। फाइनल मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गीता यादव, रुक्मणी, अनीता, संपदा और ममता सभी ने 1-1 गोल दागे। इस जीत पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का, संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित कोच, मैनेजर एवं खेलप्रेमियों ने टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इससे पहले हुए मुकाबले में स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल अकादमी छत्तीसगढ़ (आवासीय एक्सीलेंस सेंटर) बहतरई बिलासपुर की टीम ने पटना को 4-0 से , कोलकाता को 2-0 से पराजित किया और स्टील प्लांट दिल्ली से 1-1 गोल की बराबरी कर फाइनल में प्रवेश किया। पहले मैच में गीता यादव ने 2 गोल, दूसरे मैच में जाह्नवी ने 01 गोल और सेमीफाइनल में मधु सीडर ने 01 गोल दागे थे। इसके अलावा टीम के अन्य सदस्य संप्रदाय निर्मलकर, ममतेश्वरी लहरे, रुक्मणी खुसरो, अनीता खुसरो, यशोदा, मीनाक्षी उमरी, भूमिका धनकर, दामिनी खुसरो, करुणा साहू, अक्षिता आहूजा, अंजलि बंजारे, ट्विंकल, डोली, स्मिता ने भी पूरे टूनार्मेंट में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। खिलाडि?ों के साथ टूनार्मेंट के हेड कोच विकास पाल, मैनेजर आरती शेंडे, अनीस अहमद की भी इस टूनार्मेंट में महत्वपूर्ण भूमिका रही।