: आटोमोबाइल संचालक की हत्या में आरक्षक को उम्रकैद
Thu, Oct 5, 2023
रायपुर.
राजधानी रायपुर में साढ़े चार साल पहले पचपेड़ी नाका के पास दिनदहाड़े आटोमोबाइल संचालक संजय अग्रवाल की उसके केबिन में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपित आरक्षक मनोज सेन को जिला कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित आरक्षक को गिरफ्तार कर उसके पास से इंसास राइफल बरामद किया था। पूछताछ में आरोपित ने खराब कार को बनाकर नहीं देने पर आटोमोबाइल संचालक को गोली मारना स्वीकार किया था।
लोक अभियोजक मनोज वर्मा ने बताया कि महासमुंद के शास्त्री चौक निवासी मनोज सेन (33) पुलिस लाइन रायपुर में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। उसने पुराने वाहन की खरीदी बिक्री करने वाले पचपेड़ी नाका के पास संचालित सांई मोटर्स के संचालक संजय अग्रवाल से संपर्क किया। इस दौरान सेवरलेट कंपनी की पुरानी कार पंसद आने पर तीन लाख 70 हजार रुपये में सौदा किया। नकद तीन लाख रुपये देने के बाद बकाया रकम दस्तावेजी खानापूर्ति के बाद भुगतान करने पर सहमति जताई थी, लेकिन डिलिवरी के कुछ दिन बाद ही कार के खराब होने पर आटोमोबाइल संचालक ने सुधारने का आश्वासन दिया। कई बार-बार चक्कर लगवाने के बाद भी कार नहीं बनाकर देने से आरक्षक परेशान हो गया था। 26 मार्च 2019 की दोपहर 12:15 बजे वह अपने साढू भाई की इंसास राइफल लेकर आटो मोबाइल के दफ्तर में पहुंचा। इस दौरान केबिन में बैठे आटोमोबाइल संचालक संजय अग्रवाल पर दो गोली चलाई।
24 गवाहों के बयान
न्यू राजेंद्रनगर थाना पुलिस ने प्रकरण की जांच करने के बाद घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज सहित केस डायरी कोर्ट में पेश की। वहीं अभियोजन पक्ष द्वारा सुनवाई के दौरान 24 गवाहों के बयान करवाए गए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी ने गवाहों के बयान और पुलिस द्वारा पेश किए गए साक्ष्य के आधार पर आरोपित आरक्षक को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास के साथ पांच सौ रुपये अर्थदंड और धारा 25 (1 ख) क आयुध अधिनियम के अपराध एक वर्ष कठोर कारावास और पांच सौ रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित करने का फैसला सुनाया। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर आरोपित को तीन-तीन माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
: विधानसभा चुनाव अलर्ट : सभी गुंडों की खुल रही फाइल
Thu, Oct 5, 2023
रायपुर/बालोद.
आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बालोद में पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में है। लगातार गुंडे बदमाशों के ऊपर कार्रवाई की जा रही है। जो आदतन अपराधी हैं। उनके खिलाफ कारवाई की जा रही है। बालोद पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि चुनावी समय में हम शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करना चाहते हैं।
ऐसे में यदि कोई शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर पहले से ही तैयारियां शुरू हो चुकी है। सभी थाना चौकी में कार्रवाई शुरू हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराना उनका लक्ष्य है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि नए और पुराने सभी गुंडों और बदमाशों की फाइल खोली जा रही है। ताकि किसी भी प्रकार की कोई कमी ना रहे और गुंडे बदमाशों की निगरानी भी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर मौके पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डाक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 107/116 से लेकर धारा 151 के तहत जेल, धारा 109, 110, और सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिसके परिणाम स्वरूप अपराधी अब जमींदोज होते नजर आ रहे हैं।
फेस्टिव सीजन चैलेंजिंग
आपको बता दें कि चुनाव के ठीक पहले फेस्टीव सीजन पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। लेकिन यहां पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था से गुंडे बदमाशों की एक नहीं चल रही है। गणेश विसर्जन का पर्व पूरी शांति के साथ मनाया गया। वहीं अब पुलिस का लक्ष्य शांति पूर्ण ढंग से नवरात्रि सहित अन्य पर्व संपन्न कराना है।
थाने बुलाकर समझाइश
आपको बता दें कि एसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं चौकी में निगरानी शुदा बदमाश जुआ सट्टा सहित अन्य मामलों में अपराधियों को थाने बुलाकर समझाइश दी जा रही है ताकि वो सजग रहें।
: CM भूपेश बघेल ने किया महापुरुषों की प्रतिमा अनावरण
Thu, Oct 5, 2023
रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को रायपुर के शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. महादेव प्रसाद पांडेय ,नारायण प्रसाद अवस्थी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे गौरव हैं। मातृभूमि की रक्षा और आम जनता की भलाई के लिए उन्होंने अपने प्राणों की परवाह नहीं की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देवादा मेरे पैतृक गांव से निकट ही है और इस गांव में एक साथ 13 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने गिरफ्तारी दी थी। उस वक़्त डा. पांडेय नाबालिग थे, पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने को लेकर दुविधा में थी। कम उम्र के होने के बावजूद वह अंग्रेजों का प्रखर प्रतिरोध कर रहे थे।
सालों बाद अश्विन ने किया खुलासा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि जब मैं साइंस कालेज में पढ़ता था,तब बगल के ही आयुर्वेदिक कालेज में नारायण प्रसाद अवस्थी की दानशीलता से जुड़ी कहानियां सुनने में आती थीं। अवस्थी जी ने अपनी मालगुजारी के 5 गांव दान में देकर शिक्षा और स्वास्थ्य की बढ़ोत्तरी ,आयुर्वेद की उन्नति के लिए कार्य किया था।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे शास्त्रों में बताया गया है कि धन संग्रह तभी सार्थक है जब इसका उपयोग विद्या के प्रसार में किया जाए। आज हम इस महाविद्यालय परिसर में हैं और आयुर्वेद को बढ़ावा देने का इतना सुंदर कार्यक्रम यहां हो रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. पांडेय और अवस्थी के परिजनों से भेंट करके राजीव गांधी आश्रय योजना के लाभ ग्राहियों को पट्टा वितरण भी किया।