: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
Tue, Oct 17, 2023
बीजापुर.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक नक्सली के मारे जाने की है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीजापुर के बंदेपारा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली मारा गया है। जिसके पास से एके-47 राइफल बरामद हुई है। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान जारी है।
मंगलवार की सुबह बीजापुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा और कोरंजेड के जंगल में पुलिस के साथ नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं मौके से एके 47 रायफल बरामद हुई है। खबर लिखे जाने तक सर्चिंग अभियान चल रहा था।
नक्सलियों की मौजूदगी की मिली थी सूचना
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले मद्देड़ थाना क्षेत्र कोरंजेड व बंदेपारा के जंगल में मद्देड़ एरिया कमेटी प्रभारी डीवीसीएम नागेश, सचिव एसीएम बुच्चन्ना,एसीएम विश्वनाथ व अन्य 15 से 20 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर बीजापुर से डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ व सीआरपीएफ 170 बटालियन की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
तलाशी अभियान जारी
मंगलवार की सुबह सर्चिंग के दौरान बंदेपारा के जंगल में पुलिस व नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली का शव और एक एके 47 रायफल बरामद हुई। मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि नक्सली कोरंजेड व बंदेपारा के जंगल में कैम्प लगाये हुए थे। इधर मुठभेड़ के बाद घटना स्थल में सर्चिंग अभियान जारी है।
: 19 अक्टूबर को जगदलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह
Tue, Oct 17, 2023
रायपुर
बस्तर की सभी 12 विधानसभा में प्रथम चरण में ही मतदान होना है इसलिए भाजपा के सभी प्रत्याशियों 19 अक्टूबर को एक साथ नामांकन भरेंगे और इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा कई पूर्व व वर्तमान केंद्रीय मंत्री नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे।
बताया जा रहा है कि 19 अक्टूबर को जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नामांकन में शामिल होंगे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद नारायणपुर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कांकेर, सांसद बसंत कुमार पंडा बीजापुर, झारखंड के पूर्व सीएम बाबू लाल मरांडी कोंडागांव, गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय दंतेवाडा, मंत्री विश्वेश्वर टुडू सुकमा में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगे। जिसकी तैयारी में भाजपा के कार्यकर्ता और प्रत्याशी जोर शोर से जुट गए हैं।
: बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
Tue, Oct 17, 2023
रायपुर
गुरुकुल महिला महाविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर इको क्लब (हरिहर वसुंधरा) द्वारा महाविद्यालय में फायरलेस कुंकिग और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें फायरलेस कुंकिग क्वीन बनी निकहत रजा व समूह बी.एस.सी. (बायो) व बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में दीपिका गायकवाड़ एवं मीनाक्षी साहू की जोड़ी विजयी रही दोनों ही छात्राएं बी.कॉम प्रथम वर्ष में पढ़ाई करती है। इस अवसर पर शासकीय दु.ब. महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की अभ्या जोगलेकर, शासकीय वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय की डॉ. संध्या वर्मा, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या गुप्ता, सचिव शोभा खंडेलवाल, कार्यक्रम आयोजिका डॉ अंकिता चौधरी, डॉ मेघा अग्रवाल, डॉ देवश्री वर्मा एवं डॉ टीनू दुबे उपस्थित थी।
फायर लेस कुकिंग काम्पटिशन में महाविद्यालय की 26 समूहों के छात्राओं ने 45 आईटम बनाये जिसमें फ्रुट चाट, बिस्किट, मोदक, स्प्राउट चाट, सैडविंच, वेज और फ्रुट सलाद शामिल थे। वहीं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में न्युजपेपर और कोकोनट शेल, पत्थर का प्रयोग करके गुडिया, पर्स, चन्द्रयान बनाया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को रचनात्मक कार्य एवं उद्यमिता की ओर अग्रसर करने तथा छात्राओं के सैंद्धातिंक ज्ञान को किस तरह से जीवन उपयोगी, प्रायोगिक ज्ञान में बदला जा सके।
फायरलेस कुंकिग में स्वीट शुगर क्रंच क्रिस्पी स्पाईस बनकाकर निकहत रजा एवं समूह बी.एस.सी. प्रथम (बायो) ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय पुरस्कार कुरकुरे चाट, गुपचुप, फ्रुट मसाला, चना मसाला शिखा सरकार एवं समूह बी.एस.सी. प्रथम (बायो), तृतीय पुरस्कार बिस्किट मोदक ईशा वर्मा एवं समूह बी.एस.सी. द्वितीय (कम्प्यूटर/मैथ्स), सांत्वना पुरस्कार वेज पॉप और भेल खुशी जैन एवं समूह बी.सी.ए. अंतिम एवं बी.काम अंतिम वर्ष।
वेस्ट ऑफ बेस्ट में दीपिका गायकवाड़ एवं मीनाक्षी साहू बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं ने प्रथम स्थाल हासिल किया। द्वितीय पुरस्कार मानसी सरकार बी.कॉम अंतिम वर्ष, तृतीय पुरस्कार स्नेहा सोनी बी.एस.सी. प्रथम (बायो), सांत्वना पुरस्कार ईशिता अग्रवाल बी.एस.सी. अंतिम (बायो) तथा प्रीति सिंह एवं समूह बी.एस.सी. अंतिम (बायो) रही।