: कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप षडंगी ने दिया इस्तीफा
Sun, Dec 10, 2023
रायपुर
हार के बाद पार्टी छोडने का भी सिलसिला शुरू हो गया है कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप षडंगी ने इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में उन्होने कहा है। मैं साढ़े पांच वर्ष पहले नौकरी छोड़कर कांग्रेस में कलाकारों की सेवा, एवं कलाकारों के माध्यम से कांग्रेस की सेवा करने हेतु कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया था।
किन्तु लगातार पांच वर्षो तक मैं कांग्रेस के समर्थन में गाना बनाता रहा, गाता रहा, एवं कलाकारों के सम्मेलन हेतु लगातार प्रयास करता रहा । ततसंबंध में मुख्यमंत्री महोदय, संस्कृति मंत्री महोदय एवं कई वरिष्ठ सम्माननीय कांग्रेसी नेताओं से निवेदन करता रहा किन्तु केवल आश्वासन मिला। किसी प्रकार का सहयोग नही मिला जिस वजह से छत्तीसगढ़ के बहुत सारे कलाकार हमारी पार्टी से एवं हमारे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से दूर होते गए। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा । अत: इस तारतम्य में मैं अपने आपको समस्त दायित्वों सहित कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से त्याग-पत्र दे रहा हूँ। अत: मेरा त्याग-पत्र स्वीकृत करे ।
: दिलीप षडंगी ने दिया इस्तीफा

: 15 वीं सिक्ख प्रीमियर लगेज-2023 आल इंडिया क्रिकेट टूनार्मेंट
Sun, Dec 10, 2023
रायपुर
15 वीं सिक्ख प्रीमियर लगेज 2023 आल इंडिया क्रिकेट टूनार्मेंट के अंतर्गत शनिवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले खेले गए सेमीफाइनल मैच में खालसा वारियर्स नांदेड़ ने चंडीगड़ सिंग को 4 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल शहीद भाई तारु सिंग फाउंडेशन रायपुर व सिंग ए पंजाब के बीच खेला गया जिसमें रायपुर की टीम 59 रन से जीतकर फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। फाइनल मैच रविवार को सुबह 11 बजे से एसईआरएसए क्रिकेट ग्राउंड डब्ल्यूआरएस में खेला जायेगा इसके मुख्य अतिथि समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया होंगे।
पहले सेमीफाइनल मैच में चंडीगड़ सिंग की टीम 17 ओवर खेलकर केवल 75 रन ही बना पायी। अकेले जसक्रीत सिंग मेहरा ने 35 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। खालसा वारियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए तेजपाल सिंग ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट व रोमी ने भी 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए। खालसा वारियर्स नांदेड़ की टीम ने भी जीत के लिए 76 रन बनाते तक 17.2 ओवर खेलकर 6 विकेट खो दिए। चरणजीत सिंग ने 31 व तेजपाल सिंग ने 24 रन का स्कोर किया। चंडीगड़ सिंग की ओर से जसक्रीत ने गेंदबाजी में भी हाथ दिखाये और 4 ओवरमें 22 रन देकर 3 विकेट लिए। नादेड़ की टीम ने 4 विकेट से मैच जीत लिया। खालसा वारियर्स नांदेड़ के तेजपाल सिंग को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए शहीद भाई तारु सिंग फाउंडेशन रायपुर ने 20 ओवर में 143 रन बनाए। जिसमें गगनदीप ने 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 60 रन का शानदार स्कोर किया। वहीं लकी जुनेजा ने 20 गेंद में 23 रन बनाए। सिंग ए पंजाब की ओर से गुरप्रीत सिंग ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए। बल्लेबाजी करने उतरी सिंग ए पंजाब की टीम लडखड़ा गई और 16.5 ओवर में केवल 84 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। केवल इंदरप्रीत सिंग ने 23 रनों का योगदान दिया। शहीद भाई तारु सिंग फाउंडेशन रायपुर की ओर से जसप्रीत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 9 रन देकर 3 व लकी जुनेजा ने 4 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। रायपुर की टीम ने 59 रन से शानदार जीत दर्ज की। शहीद भाई तारु सिंग फाउंडेशन रायपुर के गगनदीप को मैन आफ द मैच दिया गया।शनिवार को मैच के अतिथि थे चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष अमर परवानी, जितेन्द्र दोशी व नमित जैन। रविवार को फाइनल मैच रायपुर व नांदेड़ की टीम के बीच सुबह 11 बजे से खेला जायेगा।