: राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने डॉ. चरणदास महंत को बनाया नेता प्रतिपक्ष
Sun, Dec 17, 2023
रायपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के द्वारा डॉ. चरणदास महंत को छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए नेता प्रतिपक्ष बनाया है। उक्ताशय का पत्र संगठन के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज जारी किया ।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष व सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत को छग विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर प्रदेश भर के कांग्रेसियों सहित कोरबा लोकसभा व सक्ती विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने हर्ष जताते हुए कहा कि भारत सरकार में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सहित लोकसभा व मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ की विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने वाले डॉ. महंत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने से विपक्ष अपनी मजबूत भूमिका विधानसभा में निभाएगा। डॉ. महंत के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के ज्वलंत विषयों पर कांग्रेस के विधायक अपनी बात पुरजोर तरीके से रख सकेंगे। डॉ. महंत के अनुभव का पूरा-पूरा लाभ नेता प्रतिपक्ष के तौर पर निश्चित ही सदन को प्राप्त होगा।
डॉ. महंत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने से प्रदेश भर के कांग्रेस संगठन और कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। डॉ. महंत ने नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस के यूपीए की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल व प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित छग विधानसभा के निर्वाचित कांग्रेस के सदस्यों के प्रति आभार जताया है।
: खोकसा समपार गेट 18 व 19 दिसंबर को बंद रहेगा
Sun, Dec 17, 2023
बिलासपुर
रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत चांपा-नैला स्टेशनों के मध्य किमी 673/01-03 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 343 (खोकसा फाटक) को 18 दिसम्बर (सोमवार) व 19 दिसम्बर (मंगलवार) को सुबह 08:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग जांजगीर फाटक में बने रोड ओवरब्रिज से उपलब्ध है।