BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: मोबाइल विवाद में युवक की हत्या का

Admin

Tue, Jul 23, 2024
युगल शर्मा पत्थलगांव । जशपुर जिले के पत्थलगांव थानाक्षेत्र अंतर्गत पाकरगांव छुरीपहरी में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने एक युवक के सर पर डंडे से प्राण घातक हमला कर हत्या कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । दरअसल, पत्थलगांव थानाक्षेत्र के पंगसुवा निवासी मनोज नागवंशी बीते दिन अपने दीदी के घर पाकरगांव छुरीपहरी आया हुआ था. मोबाइल लेकर मनोज और आरोपी कृपा बेक के मध्य विवाद हुआ था.इसी बीच मनोज के दीदी के घर में आकर आरोपी कृपा बेक विवाद करने लगा, मोबाइल लेने की बात पर हुए विवाद में आरोपी कृपा बेक हाथ में रखे बांस के डण्डा से मनोज नागवंशी को सर पर वार कर घायल कर दिया है, जिससे मनोज नागवंशी के सिर पर गंभीर चोटें आई है। घायल मनोज नागवंशी को पत्थलगांव सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा चेक कर गंभीर चोट होने से ईलाज हेतु अम्बिकापुर रिफर कर दिए. जहां रास्ते में मनोज नागवंशी की मौत हो गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कृपा बेक को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें