BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: रायपुर के फैक्ट्री में हादसा, युवक की मौत:बहन ने कंपनी से मांगा 50 लाख मुआवजा...

Admin

Sun, Jan 14, 2024

रायपुर के उरला थाना स्थित एक फैक्ट्री में हुए हादसे में मजदूर की मौत हो गई। बुरी तरह झुलसने से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को मजदूर की दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक की बहन ने कंपनी से 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा 6 जनवरी को हुआ था। आलोक फेरोलाईज फैक्ट्री में काम करते समय आग की भट्टी में झुलसकर दो मजदूर बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसमें एक मजदूर 19 साल के प्रियांशु घृतलहरे की हालत बहुत गंभीर थी। दूसरा मजदूर 45 साल के तोषण चंद्राकर भी घायल था। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना की पूरी जानकारी नहीं दी

इस मामले में प्रियांशु घृतलहरे की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई। प्रियांशु की मौत के बाद उसकी बहन ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने घटना की सूचना देते समय भाई के बुरी तरह से जल जाने की बात नहीं बताई थी। कंपनी ने उन्हें हड्डी वाले अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां उनका इलाज ठीक से नहीं हुआ।

50 लाख मुआवजा मिले

मृतक की बहन ने कहा कि स्थिति गंभीर होने के बाद उसे दूसरे अस्पताल पर ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने कंपनी से 50 लाख रुपए मुआवजा की मांग की है। जिससे उनका परिवार आगे अपना गुजारा कर सके। फिलहाल इस मामले में उरला थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें