BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: विश्व की सबसे बड़ी धान की रंगोली का ड्रोन VIDEO:रायपुर में 51 आर्टिस्टों ने 7500 किलो धान से तैयार किया, दावा-3 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे...

Admin

Sun, Jan 21, 2024

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में विश्व की सबसे बड़ी धान की रंगोली तैयार की गई है। जिसमें प्रभु श्री राम का चित्र उकेरा गया है। इस रंगोली को राष्ट्रवादी संघ ने राम मंदिर निर्माण उत्सव के उपलक्ष्य में बनवाया है। जिसे 51 आर्टिस्टों ने 75 किलो धान से तैयार किया है। रंगोली के ड्रोन वीडियो में इसकी खूबसूरती और कलाकृति साफ नजर आ रही है।

राष्ट्रपति संघ के संयोजक वीरेंद्र दुबे ने बताया कि इस रंगोली का निर्माण एक चुनौती थी। जिसे हमने कलाकारों की मदद से पूरा किया है। रंगोली बनाने से पहले कलाकारों की टीम ने कई घंटो तक इसका पेपर में ढांचा तैयार किया। उसके बाद इस जमीन पर उकेरा गया। आगे वीरेंद्र कहा कि हमने विश्व रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए आवेदन सबमिट किया है। कुछ बिंदुओं पर जांच के बाद ये रंगोली विश्व की सबसे बड़ी धान की रंगोली के वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो जायेगी।

रायपुर के आर्टिस्ट ने तैयार की है रंगोली

इस रंगोली को प्रसिद्ध रंगोली आर्टिस्ट प्रमोद साहू और उनकी छपाक की टीम ने मिलकर तैयार की है। प्रमोद ने बताया कि रंगोली को बनाने में 7500 किलो धान का उपयोग किया गया है। इस धान को कई रंगों में रंग कर प्रभु श्री राम का चित्र उकेरा गया है। इस रंगोली को 51 आर्टिस्टों ने तीन दिनों की मेहनत के बाद तैयार किया है। इस रंगोली का टाइटल "भांचा श्री राम" दिया गया है

2 और विश्व रिकॉर्ड का दावा

इस आयोजन में 2 और विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया गया है। जिसमें एक विश्व का सबसे बड़ा गमछा लगभग 2000 मीटर का बनाया गया है। जिसमें जय श्री राम लिखा गया है। जिसे VIP रोड के राम मंदिर में भगवान राम के चरणों में समर्पित किया जायेगा।

इसके अलावा संघ ने एक शोभायात्रा का भी आयोजन किया। जो साइंस कॉलेज मैदान से VIP रोड के राम मंदिर तक गयी। जिसमें 501 बच्चे प्रभु श्री राम के वेशभूषा में मौजूद रहे। ये बच्चे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्थित स्कूलों से आए हुए थे।

इस आयोजन के बारे में जानिए

दरअसल, यह आयोजन छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ करवा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर के स्थापना के अवसर पर संघ ने रविवार को रायपुर में भांचा राम के ननिहाल में महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें रायपुर को पूरी तरह भगवामय किया गया था। जिसमें जगह-जगह श्री राम के झंडे, फ्लेक्स लगवाए गए।

संघ के मुताबिक, इस कार्यक्रम के लिए राजनीतिक सहयोग न लेते हुए समाज के राम भक्तों से संपर्क किया है। जनसहयोग से ये कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने राम भक्तों को निवेदन करते हुए कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया था।

इस कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक उपमुख्यमंत्री अरुण साव और संरक्षक मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,रामविचार नेताम, केदार कश्यप, विधायक व पूर्व मंत्री राजेश मूणत और पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल के मार्गदर्शन से हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें