BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: रायपुर नगर निगम के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार की महिला

Admin

Thu, Dec 14, 2023

रायपुर
रायपुर नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार की एक महिला सीधे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट पहुंच गई। जज ने उनकी बात को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि दस्तावेजों के साथ याचिका दायर करने पर उसकी सुनवाई होगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने हाईकोर्ट में जस्टिस रविंद्र अग्रवाल के पास पहुंचकर शिकायत की कि उसके नाना स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। जीवन यापन के लिए उन्हें मोती बाग रायपुर में एक भूखंड का आवंटन किया गया था। इसी के एक हिस्से में वह रहती है। शेष भूखंड पर वह नया मकान बनाने का प्रयास कर रही है। मगर जब भी वह मकान बनाना शुरू करती है, नगर निगम के लोग पहुंच जाते हैं। नगर निगम में लगातार शिकायत करती रही है मगर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है बल्कि उसे बार-बार परेशान किया जा रहा है। अभी यह जमीन काफी महंगी हो चुकी है, इसलिए इसे भू माफिया हथियाना चाहते हैं। जस्टिस अग्रवाल ने महिला की बात को ध्यान से सुना और कहा कि दस्तावेजों के साथ वह याचिका दायर करें, उसके मामले की सुनवाई होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें