BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: पूर्व कांग्रेस विधायक हुए लामबंद, खरगे से मुलाकात कर बतायेंगे हार की वजह

Admin

Fri, Dec 15, 2023

रायपुर
हार के बाद बढ़ता रार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय जायसवाल और बृहस्पति सिंह को नोटिस जारी हुआ तो टिकट काटे हुए करीब दर्जन भर पूर्व विधायक लामबंद हो गए और बकायदा उन्होने एक बैठक भी कर ली है, सभी ने तय किया है कि दिल्ली जाकर पार्टी अध्यक्ष खरगे से मुलाकात करेंगे और बतायेंगे कि उनकी टिकट क्यों काटी गई और छत्तीसगढ़ में पार्टी की हार क्यों हुई। बैठक की इस खबर से कांग्रेस में खलबली मची हुई है। बैठक को हालांकि गोपनीय बताया जा रहा था लेकिन जानकारी बाहर आ गई।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के समय जिन विधायकों की टिकट काट दी थी, वे सभी विधायक एकजुट होकर पूर्व विधायक विनय जायसवाल की अगुवाई में एक बैठक रखे थे, जिसमें हार को लेकर तैयार रिपोर्ट पर चर्चा की गई। चर्चा है कि  पूर्व विधायक एक राय होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करने दिल्ली जाएंगे। मुलाकात के दौरान विधानसभा चुनाव में हुई हार पर रिपोर्ट सौपेंगे. इस संबंध में हुई बैठक में विनय जायसवाल के अलावा बृहस्पति सिंह, शिशुपाल सोरी, पद्मा मनहर, मोतीलाल देवांगन, चंद्रदेव राय, ममता चंद्राकर, अनिता शर्मा, चुन्नीलाल साहू, भुवनेश्वर बघेल, लक्ष्मी ध्रुव, प्रमोद शर्मा और गुरुदयाल बंजारे के मौजूद रहने की खबर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें