BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: कट्टा चलाने की ट्रेनिंग देते वक्त दोस्त को लगी गोली:युवक बिहार से रायपुर लाया था हथियार, कट्टा समेत 6 जिंदा कारतूस जब्त...

Admin

Sat, Jan 20, 2024

रायपुर में एक युवक अपने दोस्त को कट्टा चलाने की ट्रेनिंग दे रहा था, तभी गोली चल गई और दोस्त के शरीर में जा घुसी। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के पास से एक कट्टा समेत 6 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, गुरुवार को पुष्पा गुप्ता ने उरला थाना में FIR दर्ज कराई की वह न्यू राजेंद्र नगर, उरला में रहती है। गुरुवार की रात साढ़े 10 बजे उसके भाई रवि गुप्ता ने फोन करके बताया कि वह अस्पताल में एडमिट है। उसे गोली लगी है। इसके बाद अस्पताल पहुंची।

अस्पताल में उसके भाई रवि गुप्ता ने बताया कि वह अपने दोस्त मोहित साह के साथ एक्टिवा में बैठकर जा रहा था। दोनों एक साथ फैक्ट्री में काम करते है। मोहित ने रवि को बताया कि उसने बिहार के सिवान से एक कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर आया है।

कट्टा चलाने की ट्रेनिंग में हादसा

मोहित ने रवि को कहा कि उसे कट्टा चलाने की ट्रेनिंग लेनी है। साथ ही कट्टा का टेस्ट भी करना है। इस दौरान दोनों सरोरा रोड के पास पहुंच गए। मोहित ने कट्टा की एक गोली फायर की। बुलेट जाकर सीधे रवि के कमर के नीचे लग गई, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया।

आरोपी पहले भी जा चुका है जेल

उरला पुलिस ने मोहित शाह के खिलाफ आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एकनाथ देसी कट्टा 6 जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद कर लिया है। मोहित इसके पहले भी 2022 में लूट के एक मामले में जेल जा चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें