BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: नगाड़ा गेट से नंदी हाल में घुसने का प्रयास, धक्का-मुक्की में महाकाल मंदिर के गेट का कांच टूट गया

Admin

Wed, Dec 20, 2023

उज्जैन
 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रवेश को लेकर धक्का-मुक्की की। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन व्यवस्था को धता बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगाड़ा गेट से नंदी हाल में घुसने का प्रयास किया। उनकी इस धक्का-मुक्की में महाकाल मंदिर के गेट का कांच टूट गया। इस मामले में मंदिर प्रबंधन समिति ने महाकाल पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है।

मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि जीतू पटवारी के अलावा कुछ लोगों को दर्शन की विशेष अनुमति दी गई थी। उनके साथ कार्यकर्ताओं के आने का अनुमान भी था। इसे देखते हुए श्री महाकाल महालोक, वीआइपी गेट, काला गेट तथा नगाड़ा गेट पर भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त बल सुरक्षा बल तैनात किया गया था। इसमें पुलिस व मंदिर समिति के गार्ड शामिल थे।

वीडियो फुटेज से हो रही जांच

सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को भीतर प्रवेश करने से रोका, बावजूद इसके कुछ लोग नगाड़ा गेट तक पहुंच गए। इन लोगों ने गेट को पार करके नंदी हाल में प्रवेश करने का प्रयास किया, सुरक्षाकर्मियों ने इन्हें रोका। इस दौरान धक्का-मुक्की में गेट का कांच फूट गया।

इस मामले में अनुशासनहीनता की जांच के लिए वीडियो फुटेज देखे जा रहे हैं। महाकाल मंदिर की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, इसलिए महाकाल मंदिर थाने में दोषियों के विरुद्ध एफआइआर कराई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें