BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: नशीला मंजन नहीं मिला तो पत्नी ने खाया जहर

Admin

Mon, Dec 18, 2023

जांजगीर.

पामगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में पति और पत्नी ने जहर खराकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच दुकान से नशीला मंजन न लाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी अनुसार, सेमरिया गांव निवासी शत्रुहान गोड (40) की गुरुवार रात अपनी पत्नी सावित्री बाई (35) से दुकान से गुड़ाखू (नशीला मंजन) नहीं लाने पर विवाद हो गया।

सावित्री बाई नशीला मंजन करती थी। मंजन नहीं लाने पर विवाद किया और इसके बाद जहर खाकर घर सामने पड़ी खाट पर लेट गई। वहीं, शत्रुहान गोड शुक्रवार की बकरी चराकर शाम के चार बजे घर आया तो देखा की उसकी पत्नी सो रही है और उठाने पर भी नहीं उठी। आसपास के लोगों को बुलाया गया तो पता चला सावित्री बाई मार चुकी थी। पुलिस को शुक्रवार की देर शाम सूचना दी गई।

पत्नी की मौत होने से सदमे को शत्रुहन सह नहीं पाया और उसने भी जहर खा लिया। तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शत्रुहान के चार बच्चे हैं, जिनका नाम लाला (11), भूरी (9), बेगवा (7) और सुमन (3) हैं। दोनों पति-पत्नी के शव का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें