BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: जयपुर-दिल्ली सुपरफास्ट के बीच पटरी में फंस गए कार के पहिये, ट्रेन आते देख भाग गया था ड्राइवर

Admin

Tue, Dec 19, 2023

इंदौर
इंदौर में एक कार मंगलवार सुबह 6 बजे ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा बाणगंगा इलाके में सुपर कॉरिडोर के पास रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ। ट्रैक क्रॉस करने के दौरान कार फंस गई थी। तभी ट्रेन आ गई। समय रहते ड्राइवर वहां से दूर भाग गया। ट्रेन कार को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई।

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के पूर्जे दो किमी तक बिखरे मिले। ट्रेन को रोका गया लेकिन जब तक कार चकनाचूर हो चुकी थी। हालांकि हादसे में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई। टक्कर की खबर सुनकर ट्रेन में बैठे यात्री भी घबरा गए।


घटना मंगलवार सुबह करीब छह बजे सुपर कोरिडोर पर बने रेलवे क्रासिंग की है। इस पर निर्माण कार्य चलने से रूट को डायवर्ट किया गया है। इसी पर चलते हुए कार ट्रैक पर चली गई। कार चालक ट्रैक से गुजर रहा था, लेकिन गिट्टी और मिट्टी पहियों में फंस गई और कार आगे नहीं बढ़ सकी। चालक ने कोशिश की लेकिन कार आगे नहीं बढ़ रही थी। इसी बीच ट्रेन की आवाज सुनाई दी। जयपुर-दिल्ली सुपरफास्ट काफी तेज रफ्तार में कार की तरफ बढ़ती जा रही थी। ट्रेन का हार्न भी बजाया गया लेकिन कार तो गिट्टी और मिट्टी के कारण फंसी हुई थी।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें