BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: शादी करने घर जा थे दोनों में झगड़ा हुआ तो प्रेमी ने मार डाला, गिरफ्तार

Admin

Mon, Jul 3, 2023
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में डबरी किनारे मिली युवती की लाश मामले में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। असल में उसकी हत्या की गई थी। मर्डर किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही बॉयफ्रेंड ने किया था। दोनों साथ में शादी करने के लिए निकले थे। मगर रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद युवक ने लड़की पर रॉड से हमला कर दिया, फिर तड़पता हुआ उसे वहीं छोड़कर भाग गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। गिधपुरी पलारी मार्ग से करीब 100 मीटर अंदर कौड़िया गांव का मुक्तिधाम है। यहां रविवार सुबह लोग अपने-अपने खेतों पर गए हुए थे। इसी दौरान एक शख्स डबरी तक गया, तब उसे बदबू आई। इस पर वह पास तक गया। जिसके बाद उसने देखा कि डबरी किनारे एक युवती का शव पड़ा हुआ है आधार कार्ड से हुई पहचान आस-पास कुछ कुत्ते भी घूम रहे थे। लड़की का शव औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था। इसके बाद लोगों की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। फिर फॉरेंसिक की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। शुरुआत में पुलिस को युवती के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इस बीच फॉरेंसिक की टीम ने युवती के शव की पड़ताल की। इस पर उसके जेब से पुलिस को उसका आधार कार्ड मिला था। आधार कार्ड के आधार पर ही युवती की पहचान तूरमा निवासी आश्मा मनहरे पिता धरम मनहरे(21) के रूप में की थी। 4 साल से प्रेम प्रसंग था शव की पहचान होने पर युवती के परिजनों को इस बारे में जानकारी दी थी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उनसे पूछताछ की गई थी। पूछताछ में पता चला कि आश्मा का प्रेम प्रसंग पास के मिर्गी गांव के रहने वाले दिनेश सेन पिता जितेंद्र सेन (22साल) से चल रहा था। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच लगभग 4 साल से संबंध था। घर में था बॉयफ्रेंड उन्होंने बताया कि लड़की 29 जून की रात से गायब थी। हमने पता करने के लिए परिजनों से पूछताछ की थी। प्रेमी दिनेश के घर भी गए थे। मगर वह घर में था। इस वजह से उन्हें दिनेश पर शक नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत भाटापारा ग्रामीण थाने में की थी। आरोपी ने क्या कुछ बताया… परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी दिनेश को हिरासत में लिया था। हिरासत लेकर जब दिनेश से पूछताछ की गई, तब दिनेश ने बताया कि 29 तारीख की रात को आश्मा का फोन आया था। वो मुझसे शादी करने के लिए कह रही थी। मैंने उसे समझाया कि अभी नहीं करते, मगर वह नहीं मानी। दूसरे लड़के से बात करने का शक था इसके बाद मैं रात को ही उसके घर गया। फिर वो मेरे साथ आ गई। हम दोनों बाइक से ही रायपुर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में मुक्तिधाम के पास मेरा विवाद हो गया उससे। असल में मुझे शक था कि वो किसी और लड़के से बात करती है। इसलिए मैंने उससे इतना ही पूछा था, लेकिन इसी बात को लेकर हमारा काफी झगड़ा हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें