BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

Advertisment

: स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित किया जाएगा स्वागत समारोह, तैयारियों के लिए हुई बैठक

Admin

Fri, Aug 11, 2023
रायपुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन की गरिमामय उपस्थिति में राजभवन में शाम 5:30 बजे से स्वागत समारोह का  आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश की रक्षा के लिए शहादत करने वाले  सैनिकों  के परिजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पद्मश्री, पद्मभूषण से सम्मानित राज्य के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों सहित उत्कृष्ट कार्य कर राज्य का गौरव बढ़ाने वाले युवाओं, महिलाओं, एवं गणमान्य नागरिकों प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारी के लिए आज राजभवन में राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह आयोजन के दौरान सफाई एवं बिजली व्यवस्था, आमंत्रण पत्र, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, अतिथियों के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश  संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक में राज्यपाल के उप सचिव श्री दीपक अग्रवाल, नगर-निगम रायपुर के आयुक्त श्री मयंक चतुवेर्दी, राजभवन के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, नगर-निगम, सी.एस ई.बी. एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें