BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: CG में बदलेगा मौसम, दो से तीन डिग्री तक गिरेगा पारा और बढ़ेगी ठंडी

Admin

Sun, Nov 12, 2023

रायपुर
आने वाले दिनों में प्रदेश में ठिठुरन थोड़ी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा ठंड पड़ने की उम्मीद है। शुक्रवार को प्रदेश भर में डूमरबहार सबसे ठंडा रहा,कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही है और एक दो दिनों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट शुरू होगी, इससे ठंड और बढ़ेगी।

सज गए गर्म कपड़ों के स्टाल
ठंड की दस्तक शुरू होते ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल लगने शुरू हो गए है। इसके साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों का नया स्टाक आया हुआ है। वैसे इस वर्ष कारोबारियों द्वारा सोच समझकर ही गर्म कपड़ों का स्टाक मंगाया जा रहा है क्योंकि पिछले वर्ष ठंड कम पड़ने की वजह से गर्म कपड़ों के कारोबार में काफी गिरावट थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें