BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: मौसम अपडेट:उत्तरी छत्तीसगढ़ में गिरने लगा पारा, रायपुर में भी जल्द बढ़ेगी ठंड...

Admin

Sun, Jan 14, 2024

प्रदेश के उत्तरी हिस्से यानी सरगुजा और बिलासपुर संभाग में रात का तापमान गिरने लगा है। यहां पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है। उत्तरी हवा के अगले एक-दो दिन में मध्य छत्तीसगढ़ तक पहुंचने से रायपुर में भी ठंड बढ़ेगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राजधानी में रात का तापमान अभी 16 डिग्री से ऊपर और सामान्य से तीन डिग्री तक अधिक है। उत्तरी भारत में बना सिस्टम गुजर चुका है। इसकी वजह से समुद्र से आ रही नमी बंद हो चुकी है और उत्तरी हवा फिर से प्रभावी हो गई है। सरगुजा संभाग के बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं पेंड्रारोड में भी पारा 8.9 तथा अंबिकापुर में 5.4 डिग्री तक गिर गया है।

अंबिकापुर में पारा सामान्य से चार और पेंड्रारोड में दो डिग्री कम है। राज्य के शेष हिस्से में तापमान में गिरावट आई है, लेकिन अभी भी पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है। अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट के संकेत हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तापमान में अधिकतम गिरावट आने के बाद पारा स्थिर हो जाएगा। राजधानी रायपुर में मौसम साफ और शुष्क है। इसलिए शनिवार की रात तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। शनिवार को पारा 16.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह अभी नार्मल से तीन अधिक है। रविवार को न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें