BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, नए साल के जश्न में बारिश डाल सकती है खलल

Admin

Mon, Jan 1, 2024

रायपुर

छत्तीसगढ़ में नए साल की शुरुआत बारिश के साथ हो सकती है। सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में सोमवार को बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मंगलवार को सरगुजा सहित और बिलासपुर और कोरबा में भी बारिश के आसार हैं।
 विशेषकर सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में वर्षा का असर रहेगा।

इसके बाद तीन जनवरी से बस्तर संभाग में भी बारिश का सिलसिला शुरू होगा। विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। पूर्व से गर्म और नम हवाएं आ रही हैं, जिसकी वजह से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है।

पांच जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पांच जनवरी तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और बादल छाने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के भी आसार हैं। इसके बाद सात जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ठंड ज्यादा पड़ने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें