BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: 1 लाख से ज्यादा घरों में नहीं आएगा पानी:रायपुर में 17-18 जनवरी को वॉटर सप्लाई नहीं होगी, पाइपलाइन में आई लीकेज...

Admin

Tue, Jan 16, 2024

रायपुर में 17 और 18 जनवरी को पानी सप्लाई नहीं होगी। 1 लाख से अधिक घरों में पानी नहीं आएगा। दरअसल राइजिंग मेन लाइन (पाइपलाइन) में खराबी आई है। तेलीबांधा चौक टनल क्रॉसिंग के अंदर की पाइपलाइन में लीकेज हो गई है।

इसकी मरम्मत का काम 17 जनवरी को दिनभर चलेगा। इसकी वजह से 17 जनवरी की शाम और 18 जनवरी की सुबह पानी सप्लाई नहीं हो पाएगी। 17 की सुबह तक पानी की पूरी सप्लाई नगर निगम करेगा। अधिकारियों ने मरम्मत में करीब 12 घंटे का वक्त लगने की बात कही है।

इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

नगर पालिक निगम के अफसरों के मुताबिक मोवा-सड्डू की ओर जाने वाली 700 एमएम व्यास की राइजिंग मेन पाइप लाइन में लीकेज आ गई है। नगर निगम के जल विभाग की टीम इस लीकेज की मरम्मत करेगी।

अब इसकी वजह से अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, कचना, आमासिवनी और जोरा की पानी टंकी में पानी नहीं आएगा। ये पानी टंकियां 1 लाख से अधिक घरों में पानी पहुंचाती हैं। इन इलाकों के अलावा बाकी हिस्सों में पानी पहले की तरह ही दिया जाएगा।

निगम कर रहा पानी टंकी की सफाई

नगर निगम शहर की सभी पानी टंकियों की सफाई कर रहा है। भनपुरी पानी टंकी की दीवारों की कैमिकली डिसइन्फेक्शन, सील्ट सफाई की गई। रायपुर के सभी 10 जोन के तहत 70 वार्डों की टंकियों को साफ किया जा रहा है। सोमवार को नगर पालिका निगम जल कार्य विभाग ने जोन क्रमांक 1 के तहत 3200 किलोलीटर क्षमता वाली नई भनपुरी पानी टंकी की सफाई कराई।

अब 16 जनवरी मंगलवार को सुबह की पानी सप्लाई के बाद पुरानी भनपुरी पानी टंकी जिसकी क्षमता 2000 किलोलीटर है इसे साफ किया जाएगा। 17 जनवरी बुधवार को खमतराई टंकी जिसकी क्षमता 3200 किलोलीटर है इसे साफ किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र की सभी 43 पानी टंकियों के भीतर की दीवारों को कैमिकली डिसइन्फेक्शन कर वाल्व में कैमिकली स्प्रे से सफाई करवाई जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें