BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: बेमेतरा की तीन विधानसभाओं में दूसरे चरण में वोटिंग, बनाया कंट्रोल रूम

Admin

Wed, Oct 11, 2023

बेमेतरा.

बेमेतरा जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र साजा, नवागढ़ व बेमेतरा में दूसरे चरण वोटिंग होगी। जिले में आचार संहिता लागू कर दी गई है। निर्वाचन में विधि व्यवस्था संधारण व आदर्श आचार संहिता को लेकर जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) की स्थापना की गई है। जहां पर 24 घंटे अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस एल्मा ने आदेश जारी कर नियंत्रण कक्ष में नियुक्त अधिकारियों व कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात रहने को कहा है। कंट्रोल रूम जिला संयुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक-4 में स्थापित है। तीन पाली में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का नंबर 07824-222103 व टोल फ्री नंबर 1950 है। कंट्रोल रूम के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम, सहायक प्रभारी अधीक्षक पवन सिंह परमार और निर्वाचक पर्यवेक्षक संतोष नामदेव है। इस कंट्रोल रूम में आम नागरिक निर्वाचन व आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत आदि कंट्रोल रूम मे दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी प्राप्त होने वाली शिकायतों को तुरंत संबंधित अधिकारियों को भेजेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें