BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: वोटर टर्नआउट एप से मिलेगी 17 नवंबर को मतदान प्रतिशत की अद्यतन जानकारी

Admin

Fri, Nov 17, 2023


रायपुर

भारत निर्वाचन आयोग के मोबाइल एप्लीकेशन वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 17 नवंबर को मतदान प्रतिशत की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से अनुमानित वोटर टर्नआउट को रियल टाइम में देखना बहुत आसान हो गया है। वोटर टर्नआउट एप में मतदान के दिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वोटर टर्नआउट की जानकारी प्रदर्शित की जाती है।

वोटर टर्नआउट एप नागरिकों को संचयी वोटर टर्नआउट के साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग अनुमानित संचयी मतदाता प्रतिशत की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है। निर्वाचन में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने और मतदान के दिन वोटर टर्नआउट की त्वरित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस एप्लीकेशन को लॉन्च किया गया है। यह एप गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल स्टोर दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

वोटर टर्नआउट एप को प्रत्येक राज्य के लिए अनुमानित वोटर टर्नआउट दिखाने के लिए डिजाइन किया गया है और इसका प्रयोग जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर तक किया जा सकता है। मतदान के दिन इस पर राज्यवार, जिलेवार और विधानसभाक्षेत्रवार वोटर टर्नआउट का अपडेट देखा जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें