BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: जशपुर में विश्व हिंदू परिषद ने कुनकुरी रेंजर ऑफिस का घेराव किया

Admin

Wed, Jan 3, 2024

जशपुर.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृहक्षेत्र कुनकुरी शहर के वार्ड नम्बर 15 बेहराटोली मुहल्ले से लगे वनभूमि पर बाहर से आये गैर हिंदुओं ने हिंदू समुदाय के विरोध के बावजूद वर्षों पुरानी श्मशान की जमीन पर रातों-रात मकान खड़ा कर दिया। मोहल्लेवासियों ने कलेक्टर, एसडीएम और वन विभाग के रेंजर को शिकायत दी थी। शिकायत के बाद तीन दिन तक वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

हालांकि, वन विभाग के कर्मचारी नाम न छापने की शर्त पर कह रहे हैं कि शिकायत मिलने के दूसरे दिन जाकर अवैध मकान बनाने से मना किया गया था। इस बात को लेकर अतिक्रमणकारियों ने आपत्तिकर्ताओं से विवाद भी किया। इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष करनेल सिंह को मिली। करनेल सिंह ने अमर उजाला को बताया कि मुक्तिधाम हर धर्म समाज के लिए आस्था से जुड़ा विषय है। 50-60 सालों से केंदुडीपा, टोंगरटोली, बेहराटोली, धोबीपारा के हिन्दू समुदाय के लोग मृतकों का अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं। ऐसी जगह पर जबरन मकान बनाना गलत है। मंगलवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कार्रवाई की मांग को लेकर 50 लोग धरने पर बैठे रहे। 7 बजे जब अतिक्रमण हटाने की फोटो दिखाई गई और 3 जनवरी को पूरी तरह से मकान गिरा देने की बात कही गई है, तब जाकर धरना खत्म कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें