BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: बेरोजगारी भत्ता का वायरल मैसेज पूरी तरह भ्रामक....

Admin

Fri, Feb 10, 2023
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत दिनों 26 जनवरी को प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान 13 दिनों बाद भी बेरोजगारी भत्ता को लेकर वित्त विभाग की चुप्पी है | नाम नहीं छपने की शर्त पर वित्त विभाग के अफसरों ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता को लेकर अभी कोई पहल नहीं हुई है | वित्त विभाग के अफसरों ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता को लेकर जो सोशल मिडिया में मैसेज वायरल हो रहा है और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का दावा किया जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है | उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार-मंगलवार से एक मैसेज सोशल मीडिया में वायरल है | जिसमे 12वीं पास और कॉलेज पास 3500 रूपए बेरोजगारी भत्ता महीना दिए जाने जैसे संदेश के साथ छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीयन करवाने की बात कही गई थी | जानकार सूत्रों का कहना है कि यह एक प्राइवेट वेबसाईट है, जो किसी एजेंसी की है, इसमें अधिकारिक तौर पर कुछ भी जानकारी नहीं है | इस वेबसाईट में छत्तीसगढ़ बेरोजगारी करते हुए जानकारी शेयर की गई है |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें