BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: विजयवर्गीय ने कहा :मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री हाईकमान तय करेगा

Admin

Sat, Dec 2, 2023

इंदौर

विधानसभा चुनाव की मतगणना के एक दिन पहले शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह दिल्ली में बैठे हमारे नेता तय करेंगे।

मप्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आने वाले हैं। इससे पहले शुक्रवार को भाजपा के महासचिव और विधानसभा एक से उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। दिल्ली में मुलाकात के बाद इंदौर पहुंचे विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह दिल्ली में बैठे नेता तय करेंगे, इसके साथ उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लिए भी कई बातें कही हैं।

इंदौर में विजयवर्गीय ने मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति हाईकमान की नाराजगी के सवाल पर कहा कि शीर्ष नेतृत्व को इतनी फुर्सत नहीं है कि वह नाराजगी के लिए समय दे। उन्होंने कहा कि भाजपा में इंटरनल डेमोक्रेसी है। वहां विधायक दल की बैठक होगी। नाम तय होगा। उसके बाद पार्लियामेंट्री बोर्ड उस पर मुहर लगाएगा। भाजपा का कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री बनेगा।

विजयवर्गीय ने कहा कांग्रेस जब हार जाएगी तो ईवीएम पर आरोप लगाएगी। प्रशासन पर आरोप लगाएगी। चुनाव आयोग पर आरोप लगाएगी। ये पटकथा पहले से लिखी जा चुकी है। कांग्रेस को आत्म विश्लेषण करने की जरूरत है। कांग्रेस यदि मप्र में 75 सीट भी ले आई तो मुझे बड़ा आश्चर्य रहेगा। कांग्रेस ने अपनी हार पहले ही मान ली है।
 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें