BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: वीडी शर्मा बोले- दिग्विजय का चेहरा छुपाकर भी जनता को 2003 के पहले का प्रदेश नहीं भुला सकते कांग्रेसी

Admin

Sun, Sep 17, 2023
भोपाल. कांग्रेस की गणेश चतुर्थी से शुरू होने जा रही जन आक्रोश यात्रा के पोस्टर्स पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का चेहरा नहीं होने को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि लोगों को दिग्विजय सिंह का कार्यकाल याद ना आ जाए, इसलिए कमलनाथ और उनकी टीम ने दिग्विजय सिंह का चेहरा इस पोस्टर से दूर रखा है, लेकिन प्रदेश की जनता को 2003 का मध्य प्रदेश याद है। जनता सब जानती है। कांग्रेस का यह छुपा छुपाई का खेल नहीं चल सकेगा। यह बात उन्होंने पवई में मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 2018 के चुनाव में कमलनाथ ने सरकार बनाने के लिए लोगों से झूठे वादे किए थे। सरकार इनकी बनी तो वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था। शिवराज सिंह चौहान सराकर की गरीब कल्याण की योजनाएं कमलनाथ ने अपनी सरकार में बंद कर दी थी। इसके बाद जब फिर से शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने लाड़ली बहना, सीखो कमाओ योजना के साथ ही महिला, युवा और समाज के हर वर्ग के कल्याणकारी योजनाएं शुरू की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें