BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: उच्च शिक्षा से संबंधित विद्यार्थियों-शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण के लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में वीसी हेल्पलाइन, जल्द होगा निराकरण

Admin

Mon, Dec 25, 2023

इंदौर
उच्च शिक्षा से संबंधित विद्यार्थियों-शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण के लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में कुलपति सहायक केंद्र यानी वीसी हेल्पलाइन स्थापित किया जाएगा। यहां दर्ज होने वाली शिकायतों का निराकरण करने के लिए अधिकारियों के पास महज सात दिन होंगे। हेल्पलाइन के लिए आइआइपीएस में सेंटर बनाएंगे। हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों पर निगरानी करने के लिए चार अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उधर विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रत्येक कार्यों के निराकरण के लिए समयावधि भी निर्धारित करने जा रहा है। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक समयावधि में निराकरण नहीं करने पर संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।


मंगलवार-गुरुवार को होती है छात्र सुनवाई
दरअसल विश्वविद्यालय में औपचारिक तौर पर प्रत्येक मंगलवार-गुरुवार को छात्र सुनवाई आयोजित होती है। बावजूद इसके रोजाना विश्वविद्यालय में छात्र अपनी समस्या लेकर पहुंचते है, जिसमें परीक्षा, रिजल्ट, रिव्यू, ट्रांसक्रिप्ट, माइग्रेशन, डुप्लीकेट मार्कशीट, डिग्री, फीस माफी सहित अन्य विषय रहते है।
 
आस-पास के जिलों के विद्यार्थियों को होती है परेशानी
बीते दिनों कार्यपरिषद की बैठक में सदस्य ने कहा कि छात्र सुनवाई में सिर्फ इंदौर और आसपास के विद्यार्थी अपनी समस्या लेकर पहुंचते है। जबकि धार, अलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर सहित अन्य स्थानों में भी विश्वविद्यालय से संबद्धता वाले कालेजों में छात्र-छात्राएं पढ़ते है। उनकी भी समस्या रहती है, जिनके निराकरण में कई बार महीनों लग जाते है। इस उद्देश्य से वीसी हेल्पलाइन को मंजूरी मिली है। सहायक कुलसचिव, छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष, दो वरिष्ठ प्रोफेसर होंगे। इन्हें अलग-अलग स्तर की विद्यार्थियों-शिक्षकों की समस्या के निराकरण की जिम्मेदारी सौंपेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक सीएम हेल्पलाइन की तर्ज पर इसमें भी तीन चरण रहेंगे। उसके आधार पर समस्या का निराकरण किया जाएगा। मीडिया प्रभारी डा. चंदन गुप्ता का कहना है कि हेल्पलाइन का नंबर जल्द जारी किया जाएगा। वे बताते है कि शिक्षकों से संबंधित शिकायत भी दर्ज कर सकेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें