BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय महाविद्यालय नेवरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया जायेगा आयोजन

Admin

Sun, Feb 12, 2023
रमेश बत्रा तिल्दा नेवरा | सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, कोहका नेवरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दिनाँक 13 से 23 फरवरी 2023 के बीच विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है किंतु 1 मार्च से प्रारंभ होने वाली विश्विद्यालायीन परीक्षा के मद्देनजर इसे निर्धारित समय से पहले ही मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 13, 15, 21 एवं 23 फरवरी को बाहरी विशेषज्ञों के द्वारा रोचक व्याख्यान दिए जाएंगे एवं 23 फरवरी को विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। इन प्रतियोगिताओं के अंतर्गत दिनाँक विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, क्विज़, रंगोली एवं चित्रकला का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में कोहका नेवरा महाविद्यालय के साथ साथ आसपास के (अन्य जिलों से भी) अन्य महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के भी छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र के साथ नगद पुरुस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य नोबेल पुरस्कार विजेता भारत रत्न सर सी. वी. रमन की उपलब्धियों को याद करते हुए छात्रों एवं युवाओं में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना है। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर तथा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें