BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: केन्द्रीय मंत्री ठाकुर राज्य स्तरीय युवा उत्सव में होंगे शामिल

Admin

Wed, Oct 4, 2023

रायपुर

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर नेहरू युवा संगठन रायपुर के तत्वावधान में 5 एवं 6 अक्टूबर को रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय युवा उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के 28 जिलों से लगभग 500 युवक एवं युवतियांइस युवा उत्सव में भाग लेंगे।

युवा उत्सव के दौरान चित्रकला, कविता, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अमृतकाल के पंच प्रण-विकसित भारत, गुलामी की सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकजुटताऔर नागरिक कर्तव्य पर आधारित होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें