BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: केंद्रीय गृहमंत्री कल नामांकन रैली में होंगे शामिल, लालबाग में करेंगे आमसभा को संबोधित

Admin

Wed, Oct 18, 2023

जगदलपुर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 अक्टूबर को जगदलपुर प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर में प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे लालबाग मैदान में चुनावी आमसभा को भी संबोधित करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने बताया कि अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। ऐसे में 19 अक्टूबर को वे जगदलपुर प्रत्याशी किरण देव, बस्तर प्रत्याशी मनीराम कश्यप व चित्रकोट प्रत्याशी विनायक गोयल के साथ उनकी नामांकन रैली में शामिल होंगे। रैली भाजपा कार्यालय से माई दंतेश्वरी मंदिर जाएगी, जिसके बाद मां दंतेश्वरी के दर्शन के बाद भाजपा प्रत्याशी कलेक्टोरेट में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं लालबाग मैदान में आयोजित होने वाली आमसभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें