BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: दुर्ग जिले में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Admin

Mon, Dec 18, 2023

दुर्ग.

दुर्ग जिले में सड़क हादसे में मौत का सिलसिला थम का नाम नहीं रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग के अंजोरा चौकी क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस इस मामले में मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक को तलाश में जुटी है। अंजोरा चौकी प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने पुलिस ने बताया कि रसमडा और सिलोदा के बीच एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचाना सचिन वर्मा और अभिषेक वर्मा सुमेरपुर यूपी के रूप में की है, जो यूपी से दुर्ग घूमने आए हुए थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों चचेरे भाई हैं। मृतक के पिता रसमडा के एक कंपनी में कार्यरत हैं, जिनके पास आए हुए थे। दोनों युवक बाइक से घूमने निकले थे, तभी सिलोदा गांव के पास अज्ञात ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनो की मौत हो गई। इस पूरे मामले में अंजोरा चौकी पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें