BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: स्कूटी और मोटरसाइकिल की टक्कर, हादसे में दो सगे भाई की मौत

Admin

Tue, Dec 12, 2023

कबीरधाम.

कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगरिया रोड में शाम 7.30 एक सड़क हादसे में दो सगे भाई समेत तीन की मौत हो गई है। तीनों मृतक स्थानीय निवासी हैं, जो देर शाम को  मोटरसाइकिल और स्कूटी से घर जा रहे थे। थाने से मिली जानकारी अनुसार, 30 वर्षीय भूपेंद्र गंधर्व पुत्र टेक राम गंधर्व अपने भाई अभिषेक गंधर्व (24) निवासी वार्ड नंबर एक नगर पंचायत पांडातराई अपनी स्कूटी से पांडातराई आ रहे थे। वहीं पांडातराई से डोंगरिया की ओर बाइक से शिवम साहू (19) पुत्र नरेश साहू निवासी अंधियारखोर जा रहा था। इन दोनों के वाहन तेज रफ्तार में थे। इस बीच दोनों की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। मृतक के परिजनों को पुलिस ने जानकारी दे दी है। शव को पंडरिया के सरकारी अस्पताल में रखा गया है। कल मंगलवार की पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें