BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता का दो दिवसीय विशेष अभियान

Admin

Tue, Dec 12, 2023

भोपाल

भोपाल सहित सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण का दो दिवसीय विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग श्री नीरज मंडलोई ने इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहरों में घरों से कचरे का एकत्रीकरण और उसका डिस्पोजल निर्धारित स्थानों पर सुनिश्चित करें। भोपाल में  सोमवार से ही यह अभियान शुरू हो चुका है।

 मंडलोई ने निर्देशित किया है कि शहर में कहीं भी गंदगी नहीं दिखनी चाहिये। आवश्यकता अनुसार रंग-रोगन भी करायें। सड़कों एवं नालियों की सफाई सुनिश्चित करें। नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री भरत यादव मंगलवार को इस अभियान की सतत समीक्षा करेंगे।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें