BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को बीस साल की कठोर ...

Admin

Thu, Dec 7, 2023

जबलपुर

अदालत को अभियोजन पक्ष की ओर से बताया गया कि 21 सितंबर 2022 को पीड़िता ने अपनी मां के साथ रांझी थाने जाकर शिकायत दर्ज करायी थी। जिसमें उसने बताया था कि उसके पिता उसके साथ गलत काम करते आ रहे है। इसके लिये वह मां और उसके भाई को किसी न किसी काम से गांव भेज देते और अकेले में डरा धमकाकर उसके साथ गलत काम करते थे।


जान से मारने की दी थी धमकी
इतना ही नहीं किसी को कुछ बताने पर भाई को जान से मारने की धमकी देते थे। जिसके बाद उसने अपनी आपबीती अपनी मां को बताया, जिन्होंने विरोध किया तो उसके पिता ने गालीगलौज कर कलंक लगाने लगे। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार व पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था। सुनवाई दौरान पेश किये गये गवाह व साक्ष्यों के मद्देनजर अदालत ने आरोपी को उक्त सजा से दंडित किया। मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक मनीषा दुबे ने पक्ष रखा।

छेड़छाड़ कर धमकाने वाले आरोपी को एक साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
जबलपुर

अदालत को अभियोजन पक्ष की ओर से बताया गया कि 9 नवंबर 2021 को पीड़िता अपनी मौसी की लड़की के साथ पासबुक में एंट्री कराने पंजाब नेशनल बैंक बेलबाग गई थी। जहां मोहल्ले का रहने वाला आरोपी मो. समीर उर्फ कंजा अंसारी आया और पीड़िता से मोबाइल नंबर मांगने लगा। पीड़िता के विरोध करने व चिल्लाने पर आरोपी ने गालीगलौज शुरु कर दी और उसे धमकाने लगा।


अन्य धाराओं में मामला दर्ज
इस पूरे मामले के बाद पीड़िता ने घर जाकर अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। जिसके बाद बेलबाग पुलिस ने शिकायत पर छेडखानी व पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अदालत के समक्ष चालान पेश किया। जिसके बाद अदालत ने आरोपी कंजा को उक्त सजा से दंडित किया। मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक मनीषा दुबे ने पक्ष रखा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें