BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: शादी कर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत

Admin

Mon, Dec 11, 2023


जांजगीर-चांपा

पकरिया जंगल के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को जोरदार ठोकर मार दी जिससे कार में बैठे दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  कार शिवरीनारायण पामगढ़ से अकलतरा बलौदा जा रही थी। बलौदा के इंजीनियर ओम सोनी का परिवार कार में सवार था। वे शिवरीनारायण में अपने बेटे शुभम की शादी कर बलौदा लौट रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। वहीं ट्रक चालक ट्रक को छोडकर मौके से फरार हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदा के प्रतिष्ठित नागरिक इंजीनियर ओम सोनी कल अपने बेटे शुभम की बारात लेकर शिवरीनारायण गए थे और आज सुबह नई बहू को कार में लेकर अपने परिजनों के साथ बलौदा लौट रहे थे। उनकी गाड़ी पकरिया गाँव पार कर सागौन जंगल के पास पहुंची थी, इस दौरान अकलतरा की ओर से आ रही ट्रक ने कार को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी तेज थी कि कार का सामने का हिस्सा पीछे सीट में मिल गया था और कार में सवार बहू सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी बताया जा रहा है कि दुल्हा की भी मौत अस्पताल ले जाते वक्त हुई है।

घटना के बाद कार के इंजन से धुंआ निकलने लगा। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कार में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं हुए। डायल 112 के पहुंचने के बाद कार के दरवाजे को किसी तरह खोला गया और सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, वहीं घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसके विषय में पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है। घटना की खबर के बाद पूरे नगर में शोक व्याप्त है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें