BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: कांकेर के कोरर के पास ट्रक ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर , ट्रक ने बुझाए 7 घरों के चिराग

Admin

Sat, Feb 11, 2023
कांकेर/भानुप्रतापपुर | कोरर थाना क्षेत्र पेट्रोल पंप के पास शाम करीब 03:45 बजे तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूल बच्चों को ले जा रहे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया | ऑटो में सवार 8 बच्चों में से 7 की मौत हो गई | वहीँ एक बच्चा और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए | जिनको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रायपुर के लिए रेफर किया गया है | जहां दोनों की हालात नाजुक बताई जा रही है | पुलिस के अनुसार कोरर जंजालीपारा में संचालित बीएसएन डिजिटल पब्लिक स्कूल की दोपहर करीब 3 बजे छुट्टी होने के बाद ऑटो (सीजी 27 के 6133) में सवार 8 बच्चे घर लौट रहे थे | ऑटो भावेश पोया चला रहा था | कोरर पेट्रोल पंप के पास जैसे ही ऑटो पहुंचा कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक (सीजी 07 बीबी 9989) के चालक ने स्कूली बच्चों के ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया | हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और ऑटो सड़क से दूर जाकर गिरा | हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया | स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बिठा रहे बच्चे हादसे की एक वजह क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाना भी है | कई स्कूली बच्चों को ले जाने और ले आने वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाए जा रहे हैं | लेकिन ऐसे वाहन मालिकों पर ट्रैफिक पुलिस कार्यवाई नहीं करती है | डीईओ बोले- पालकों ने लगवाया था ऑटो जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन ने कहा, ऑटो से बच्चों को स्कूल लाने और वापस ले जाने के लिए पालकों ने लगवाया था | इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से भी जवाब लिया जाएगा | वैसे यातायात विभाग को इस तरह के वाहनों पर नजर रखनी है सत्र प्रारंभ होते समय सभी वाहनों को फिटनेस की जांच होती है |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें