BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: भरत वर्मा को टिकट मिलने से क्षेत्र में जबर्दस्त उत्साह

Admin

Wed, Oct 11, 2023

राजनांदगांव

जमीनी कार्यकर्ता को टिकट देने की खुशी क्या होती है देखना है तो डोंगरगांव विधानसभा जाएं जहां से भाजपा ने भरतलाल वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। किसान परिवार का बेटा,सहज सरल स्वभाव,पार्टी के लिए समर्पित, लोधी भरत भाई वर्मा को डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय पार्टी भाजपा ने मैदान में उतारा है। जैसे ही नाम की घोषणा हुई बधाई देने वालों का तांता लग गया। सभी की बस एक ही मांग हमें काम बतायें.हमारे लिए क्या जिम्मेदारी रहेगी?

सामान्य परिवार से होकर जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं।  वर्तमान मे पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की दायित्व का निर्वहन कर रहे है। ऐसे ऊजार्वान, मिलनसारजनप्रिय, जनप्रतिनिधि को अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है। न केवल लोधी बल्कि हर समाज के लोगों ने भरत भाई को सर्व समाज का प्रत्याशी बताया है। लोधी क्षत्रिय समाज न्यू चंगोराभाठा ईकाई ने उन्हे टिकट दिए जाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से पहले ही गुहार लगाई थी और अब उन्हे टिकट मिलने पर सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया है कि विधानसभा तक भेजने का जिम्मा अब क्षेत्र के लोगों का है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें