BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: नए साल में इंदौर से ऋषिकेश तक का सफर होगा आसान

Admin

Sat, Dec 23, 2023

इंदौर

 नए साल में इंदौर और आसपास के जिलों में रहने वाले मालवा क्षेत्र के लोगों के लिए योग नगरी ऋषिकेश की यात्रा आसान होने जा रही है। इंदौर से सप्ताह में चार दिन योग नगरी ऋषिकेश तक सीधी ट्रेन की सुविधा शुरू हो रही है। इससे चार धाम और धार्मिक नगरी ऋषिकेश तक दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा होगा। इंदौर-देहरादून और लक्ष्मीबाई नगर-देहरादून एक्सप्रेस नए साल से ऋषिकेश तक चलेगी।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में आने वाले योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। इंदौर से देहरादून तक संचालित होने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस और इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस अब जनवरी 2024 से योग नगरी ऋषिकेश तक चलेगी। हरिद्वार के बाद में दोनों ट्रेनें देहरादून की अपेक्षा ऋषिकेश तक जाएंगी। इससे सप्ताह में चार दिन योग नगरी ऋषिकेश तक सीधी रेल सुविधा इंदौर से मिलेगी। रेलवे ने इसका शेड्यूल जारी पहले ही जारी कर बुकिंग भी शुरू कर दी।


दोनों ट्रेनें लक्ष्मीबाई से चलेंगी

उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस उज्जैन तक संचालित होती थी, लेकिन इस ट्रेन को लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन तक बढ़ा दिया गया। इंदौर रेलवे स्टेशन से भी इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस संचालित होती थी। दोनों ट्रेनें अलग-अलग स्टेशन से संचालित होने से यात्रियों को हमेशा गफलत रहती थी। नए साल में दोनों ट्रेनें लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से चलेंगी।

14309-14310 लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश उज्जैनी एक्सप्रेस 3 जनवरी से प्रत्येक बुधवार और गुरुवार और 14317-14318 लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 6 जनवरी शनिवार और रविवार को चलेगी। ये ट्रेनें दोपहर 3.25 बजे रवाना होंगी और शाम 6.45 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

देहरादून के लिए बंद हुई बुकिंग

इन दोनों ट्रेनों की नए साल से देहरादून के लिए बुकिंग बंद हो चुकी है। लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से दोनों ट्रेनों की बुकिंग योग नगरी ऋषिकेश तक हो रही है। धार्मिक नगरी हरिद्वार होकर ट्रेनें ऋषिकेश जाएगी।

चार धाम यात्रा में मिलेगा फायदा

ऋषिकेश के लिए ट्रेन चलने से चार धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा होगा। मालवा क्षेत्र के लोगों को ऋषिकेश तक के लिए सीधी रेल सुविधा मिल जाएगी। योग नगरी ऋषिकेश में नया रेलवे स्टेशन बनने के बाद लगातार ट्रेनों का संचालन बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें