BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

Admin

Fri, Jul 28, 2023
भोपाल विधानसभा निर्वाचन- 2023 आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में उपजिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के छठवें चरण के सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन की उपस्थिति में आज समापन हुआ। अंतिम चरण में 140 से अधिक अधिकारियों ने विधानसभा निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने अधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आवश्यक निर्देश दिए। 972 से अधिक अधिकारियों को 9 चरणों में दिया गया प्रशिक्षण आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 की तैयारियों को लेकर 12 जून से शुरू हुए उपजिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निग अधिकारियों के सर्टिफकेशन प्रोग्राम के प्रशिक्षण कार्यक्रम का 27 जुलाई को समापन हुआ। 9 चरणों में 972 से अधिक अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश सिंह उपस्थित थे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें