BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: दुखद : 3 साल की बच्ची को लावारिस हालत में छोड़कर भागे मां-बाप

Admin

Sat, Dec 2, 2023

जबलपुर

जबलपुर को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। जहाँ 3 साल की बच्ची को उसके मां-बाप लावारिस हालत में जिला अस्पताल में छोड़कर भाग गए। वहां मौजूद कर्मचारियों के द्वारा पूरे मामले की सूचना गरीब नवाज कमेटी को दी गई। जिसके बाद गरीब नवाज कमेटी के इनायत अली अपनी टीम के साथ पहुंचे और बच्ची के परिजनों की तलाश में हर वार्ड में जाकर देखा। बच्ची के परिजनों का पता नहीं चल पाया।

यह है मामला

इनायत अली ने बताया कि बच्ची की आंख में कुछ परेशानी है जिससे वह देख नहीं पा रही है। आसपास मौजूद लोगों से भी बच्ची के बारे में पूछताछ की गई पर किसी को बच्ची के बारे में जानकारी नहीं है। सूचना चाइल्ड केयर और ओमती थाने में भी दी गई।

पुलिस का कहना है कि बच्ची को लावारिस अवस्था में जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम वार्ड में किसी के द्वारा छोड़ा गया है जहां चाइल्ड केयर को पूरे मामले की सूचना दी गई है। बच्ची के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है जल्द ही बच्ची के परिजनों का पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें