BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: चालक की लापरवाही से टिकेश्वर की मौत

Admin

Tue, Nov 21, 2023
  रमेश बत्रा  तिल्दा नेवरा क्षेत्र सरारीडीह  में धान कटाई के दौरान हार्वेस्टर चालक की लापरवाही से एक किसान की मौत हो गई। चालक ने तेज गति से हार्वेस्टर को पीछे किया, जिससे हार्वेस्टर के पीछे छूटे धान को काट रहे किसान को ठोकर लग गई। किसान के सिर में और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की जानकारी के अनुसार, निवासी सरारीडीह टिकेश्वर वर्मा पिता घनाराम वर्मा  (55) अपने खेत में धान की कटाई करा रहे थे। इस दौरान हार्वेस्टर चालक ने तेज गति से हार्वेस्टर को पीछे किया, जिससे हार्वेस्टर के पीछे छूटे धान को काट रहे टिकेश्वर वर्मा को ठोकर लग गई। हादसे में टिकेश्वर वर्मा के सिर में और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  https://youtu.be/ykCiouH2MbM घटना की सूचना मिलने पर तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हार्वेस्टर   चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है। इस हादसे से किसान परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों ने चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें