BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम चूरना परिक्षेत्र डबरा बीट में बाघ शिकार प्रकरण जाँच की जा रही है

Admin

Fri, Jul 7, 2023
भोपाल सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम चूरना परिक्षेत्र डबरा बीट में बाघ शिकार प्रकरण की जाँच सतपुड़ा टाइगर रिजर्व एवं एस.टी.सी.एफ. जाँच दल द्वारा वन क्षेत्र, राजस्व क्षेत्र और ग्रामों में गश्ती एवं पूछताछ की जा रही है। इस प्रकरण में स्थानीय पुलिस का सहयोग भी लिया जा रहा है। उप संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम, अधीक्षक बोरी अभयारण्य इटारसी एवं परिक्षेत्र अधिकारी तवा बफर ने तत्काल मौके पर पहुँच कर स्थल का निरीक्षण किया। टाइगर के पाये गये कटे हुए सर एवं अन्य अवयवों को जब्त किया गया है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व एवं रातापानी के डॉग स्क्वाड दल द्वारा घटना स्थल की जाँच की गई है। इसके लिये डॉग स्क्वाड द्वारा धांसई ग्राम के कुछ स्थलों को चिन्हित किया गया है, जिसकी विवेचना की जा रही है। क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम ने बताया कि वन्य प्राणी चिकित्सक रातापानी द्वारा मृत टाइगर के सर का परीक्षण एवं माप और बाल, माँस के सेम्पल लेकर सील कर दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि कटे हुए सर एवं अन्य सेम्पल को वाइल्ड लाइफ फॉरेंसिक एण्ड हेल्थ सेंटर जबलपुर को परीक्षण के लिये भेज दिया गया है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें