BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: कहीं नंबर न लग जाए...आठ विधायकों की कटी टिकट, दर्जन भर संभावित

Admin

Mon, Oct 16, 2023

रायपुर
कांग्रेस की पहली सूची 30 नामों की जारी हुई तो पता चला कि 8 विधायकों का पत्ता साफ हो गया। अभी साठ सीटों पर नाम आना है,ऐसे में जिन सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं धुकधुकी बढ़ गई है कहीं उनका नंबर तो नहीं लग जायेगा। वे अपने स्तर पर दिल्ली तक पड़ताल कर रहे हैं। वैसे जानकारों के मुताबिक किसी का भी नंबर लग सकता है जिन्हे सर्वेे व जीत के अन्य मापदंड पर कमजोर माना गया,संभावना जतायी जा रही नए जीताऊ चेहरे उतारे जायेंगे और दर्जन भर विधायकों की टिकट कट सकती है।

विधायक अनूप नाग, ममता चंद्राकर, देवती कर्मा, राजमन बेंजाम,भुवनेश्वर बघेल,शिशुपाल सोरी,गुरुदयाल बंजारे व छन्नी साहू की टिकट कट गई है। हालांकि इनमें देवती कर्मा की जगह छबिन्द्र कर्मा को टिकट दी गई है। जबकि सात अन्य की जगह नये चेहरे पार्टी ने उतारे हैं। नवागढ़ में भी काफी सस्पेंश रहा क्योकि कुछ दिन पहले ही गुरू रूद्र की टिकट पक्की माने जाने पर गुरुदयाल बंजारे समर्थकों ने राजधानी रायपुर पहुंचकर कांग्रेस मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें