BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: मालगाड़ी के चपेट में आए तीन लोग

Admin

Sun, Apr 16, 2023
बिलासपुर | दाधापारा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है | तेज रफ़्तार मालगाड़ी की चपेट में 3 लोग आ गए | मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई | वहीं युवक और महिला को गंभीर चोट आई | अब तक इनमे से किसी की पहचान नहीं हो पाई है | जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है | मुंबई - हावड़ा मार्ग में रोज की तरह शुक्रवार की सुबह ट्रेनों का  परिचालन सुचारू रूप से चल रहा था | दाधापारा रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोग पटरी पार कर रहे थे | इसी दौरान रेलवे ट्रेक पर अचानक तेज़ रफ़्तार मालगाड़ी आ गई | लोग जबतक कुछ समझ पाते मालगाड़ी बहुत नजदीक आ चुकी थी | वहीँ मालगाड़ी का चालक जबतक आपातकालीन ब्रेक लगाता , तीन लोग चपेट में आ चुके थे | 60 वर्षीय वृद्ध की सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई | जबकि 35 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हुए है | चालक द्वारा मालगाड़ी से किसी तरह दोनों घायलों को बिलासपुर स्टेशन लाया गया | इसके बाद उन्हें सिम्स ले जाया गया | डॉक्टरों ने उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर बताई है | जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है , लेकिन अब तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है | जीआरपी मृत वृद्ध और घायलों के परिजनों की तलाश कर रहा हैA        

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें